IIT रुड़की में इंस्‍टॉल हुआ मेड इन इंडिया सुपर कंप्‍यूटर ‘परम गंगा’

इस सुपर कंप्‍यूटर का मकसद IIT रूड़की और इसके आसपास स्थित शैक्षिक संस्‍थानों की यूजर कम्‍युनिटी को कंप्‍यूटनेशनल पावर प्रदान करना है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मार्च 2022 10:55 IST
ख़ास बातें
  • इसकी सुपरकंप्‍यूटिंग कैपिसिटी 1.66 PFLOPS है
  • PFLOPS का मतलब (पेटा फ्लोट‍िंग-पॉइंट ऑपरेशंस प्रति सेकंड) है
  • 1 पेटाफ्लॉप, एक करोड़ शंख (quadrillion) ऑपरेशन प्रति सेकेंड के बराबर है

इसके लिए मदरबोर्ड जैसे जरूरी कॉम्‍पोनेंट्स को आत्‍मनिर्भर भारत मिशन के तहत तैयार किया जाएगा।

पिछले महीने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc) ने सुपर कंप्यूटर ‘परम प्रवेग' (Param Pravega) को इंस्‍टॉल किया था। यह देश का सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्‍यूटर है, जिसमें 3.3 पेटाफ्लॉप्स की सुपरकंप्यूटिंग कैपिसिटी है। अब IIT रूड़की में मेड इन इंडिया पेटास्‍केल सुपर कंप्‍यूटर ‘परम गंगा' (PARAM Ganga) को इंस्‍टॉल किया गया है। IIT रूड़की के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन ‘बीवीआर मोहन रेड्डी' ने सोमवार को इंस्टिट्यूट में परम गंगा को इंस्‍टॉल किया। इसकी सुपरकंप्‍यूटिंग कैपिसिटी 1.66 PFLOPS (पेटा फ्लोट‍िंग-पॉइंट ऑपरेशंस प्रति सेकंड) है। ‘परम गंगा' को नेशनल सुपर कंप्‍यूटिंग मिशन (NSM) के तहत तैयार किया गया है। 

इस सुपर कंप्‍यूटर का मकसद IIT रूड़की और इसके आसपास स्थित शैक्षिक संस्‍थानों की यूजर कम्‍युनिटी को कंप्‍यूटनेशनल पावर प्रदान करना है। यह डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्‍नॉलजी (DST) और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की एक संयुक्त पहल है।  
Advertisement

परम गंगा सुपर कंप्‍यूटर को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्‍ड कंप्‍यूटिंग (CDAC) ने तैयार किया है। IIT रूड़की ने इसके लिए CDAC के साथ एक MoU पर साइन किए थे। इसके तहत सर्वर के लिए मदरबोर्ड जैसे जरूरी कॉम्‍पोनेंट्स को आत्‍मनिर्भर भारत मिशन के तहत तैयार किया जाएगा। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेड्डी ने कहा कि IIT रुड़की, NSM के तहत डेवलप इस सुपरकंप्यूटिंग इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर का इस्‍तेमाल करके एडवांस्‍ड रिसर्च करेगा। उन्‍होंने बताया कि परम गंगा के कई अहम कॉम्‍पोनेंट्स जैसे- मदरबोर्ड का निर्माण भारत सरकार के आत्‍मनिर्भर भारत पहल के तहत होता है। कार्यक्रम में मौजूद डॉ. दरबारी ने कहा कि भारत में बने कॉम्‍पोनेंट्स के साथ ‘पेटास्केल सुपरकंप्यूटर' बनाने के पीछे मूल विचार आत्मानिर्भर भारत का नेतृत्व करना और समस्याओं के समाधान को एकसाथ तेज करना है। 
Advertisement

वहीं, बात करें इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc) में इंस्‍टॉल किए गए देश के सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्‍यूटर की, तो यह किसी अकैडमिक इंस्टिट्यूट का सबसे बड़ा सुपर कंप्यूटर है। IISc के परम प्रवेग में 3.3 पेटाफ्लॉप्स की सुपरकंप्यूटिंग कैपिसिटी है। 1 पेटाफ्लॉप, एक करोड़ शंख (quadrillion) ऑपरेशन प्रति सेकेंड के बराबर होता है। परम प्रवेग के कई कॉम्‍पोनेंट भारत में मैन्‍युफैक्‍चर और असेंबल किए गए हैं। IISc के अनुसार, इस सुपर कंप्‍यूटर से विभिन्न रिसर्च और शैक्षिक गतिविधियों को ताकत मिलने की उम्मीद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.