144Hz 4K डिस्प्ले के साथ Lumio Vision 9 (2026), Vision 7 (2026) लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Lumio ने भारतीय बाजार में अपने स्मार्ट टीवी लाइनअप को अपडेट करते हुए Lumio Vision 9 (2026) और Lumio Vision 7 (2026) को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2026 13:46 IST
ख़ास बातें
  • Lumio Vision 9 (2026) में MediaTek Pentonic 700 चिपसेट दिया गया है।
  • Lumio Vision 9 (2026) में 3GB DDR4 RAM और तेज ऑनबोर्ड स्टोरेज है।
  • Lumio Vision 9 (2026) में QD MiniLED डिस्प्ले दी गई है।

Lumio Vision 9 (2026) में MediaTek Pentonic 700 चिपसेट है।

Photo Credit: Lumio

Lumio ने भारतीय बाजार में अपने स्मार्ट टीवी लाइनअप को अपडेट करते हुए Lumio Vision 9 (2026) और Lumio Vision 7 (2026) को लॉन्च कर दिया है। Vision 9 (2026) में प्रीमियम फीचर्स पेश किए गए हैं। वहीं Lumio Vision 7 (2026) में मॉडल स्टोरेज और कनेक्टिविटी को अपग्रेड किया गया है। यहां हम आपको Lumio Vision 9 (2026) और Lumio Vision 7 (2026) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lumio Vision 9 (2026), Vision 7 (2026) Price 

Lumio Vision 9 (2026) के 65 इंच वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये है। वहीं बैंक ऑफर और कूपन ऑफर के बाद 64,999 रुपये है। 55 इंच वेरिएंट मई में उपलब्ध होगा, जबकि 65 इंच वेरिएंट 24 अप्रैल से अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं Lumio Vision 7 (2026) 43 इंच की कीमत 29,999 रुपये और 55 इंच वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। दोनों ही टीवी 24 अप्रैल से बिक्री के लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे।

Lumio Vision 9 (2026) Specifications, Features

Lumio Vision 9 (2026) में MediaTek Pentonic 700 चिपसेट दिया गया है। इसमें 3GB DDR4 RAM और तेज ऑनबोर्ड स्टोरेज है। कंपनी का दावा है कि ये ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करेगा, जिससे ऐप्स में आसानी से स्विच किया जा सकता है और बिना किसी लैग के उपयोग किया जा सकता है। इस टीवी में EVA पैनल वाली QD MiniLED डिस्प्ले है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 800 निट्स तक है, साथ ही इसमें Dolby Vision सपोर्ट और कलर गैमट कवरेज भी है। कंपनी के अनुसार, यह नेटिव 4K 144Hz और 1080p पर 240Hz तक सपोर्ट करता है, साथ ही गेमिंग के लिए VRR और ALLM भी इसमें मौजूद हैं।

Advertisement

Vision 9 (2026) में 50W DGS 2.2 सिस्टम है जिसमें हेक्सा-ड्राइवर सेटअप, ड्यूल सबवूफर और डॉल्बी एटम्स सपोर्ट शामिल है। यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। इसमें TLDR 2.0 दिया गया है, जो लूमियो का कंटेंट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म है और इसमें ट्रेंडिंग लिस्ट, रिकमडेंशन और एडवांस्ड सर्च फिल्टर जैसे AI-बेस्ड फीचर्स शामिल हैं। कंपनी ने प्रोजेक्ट नियो का भी शोकेस किया है जो कि यूजर्स को वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स का उपयोग करके कंटेंट लिंक या टेक्स्ट क्वेरी भेजकर टीवी को कंट्रोल करने की सुविधा देता है। Project Neo को इस साल के आखिर तक सभी लूमियो डिवाइसेज पर लॉन्च कर दिया जाएगा।

Lumio Vision 7 (2026) में 64GB तक स्टोरेज दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बिल्ट-इन स्टोरेज अब पहले से डबल हुई है। इसमें एक सैटेलाइट पोर्ट भी है, जिससे DD Free Dish के जरिए 540 चैनल तक फ्री टीवी चैनल देखे जा सकते हैं। Vision 9 (2026) और Vision 7 (2026) दोनों मॉडल दो साल की वारंटी के साथ आते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  4. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  7. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  8. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  10. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.