IPL Match Today Live Streaming: LSG vs GT, और SRH vs PBKS मैच आज कहां, कैसे देखें फ्री, जानें सबकुछ

IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 26वां और 27वां मैच होने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2025 14:06 IST
ख़ास बातें
  • दिन का पहला मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।
  • दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होगा।
  • हैदराबाद की टीम इस टूर्नामेंट में कड़ा संघर्ष कर रही है।

IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। दिन का पहला मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 26वां और 27वां मैच होने वाला है। दिन का पहला मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ में खेला जाएगा जहां पर भीषण गर्मी में मैच भी काफी गर्म रहने वाला है। लखनऊ की टीम को ऋषभ पंत संभालेंगे जबकि गुजरात की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी। गुजरात टाइटंस बेहतरीन फॉर्म में है और टूर्नामेंट में खेले गए 5 में से 4 मैच जीत चुकी है। वहीं, लखनऊ टीम के कप्तान ऋषभ पंत के सामने आज जीत हासिल करने की चुनौती होगी। पिछले मैच में टीम ने कोलकाता पर महत्वपूर्ण जीत हासिल की है। 

आईपीएल 2025 का 27वां मैच यानी आज शाम का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होगा। पंजाब किंग्स की टीम इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में है। पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। वहीं, हैदराबाद की टीम इस टूर्नामेंट में कड़ा संघर्ष कर रही है। टीम ने अभी तक हुए 5 मैचों में से एक ही मैच जीता है। टीम की कमान पैट कमिंस संभाल रहे हैं। 

आईपीएल 2025 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लाइव देख सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी मैच देखा जा सकता है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 
 

LSG vs GT, SRH vs PBKS मैच कब होगा?

LSG vs GT और SRH vs PBKS मैच आज 12 अप्रैल, शनिवार को खेले जाएंगे।  
Advertisement
 

LSG vs GT मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

LSG vs GT मैच श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होगा। मैच 3.30PM पर शुरू होगा।
 

SRH vs PBKS मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

SRH vs PBKS मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 7.30PM पर शुरू होगा। 
 

LSG vs GT, SRH vs PBKS मैच को कैसे देखें लाइव?

LSG vs GT, SRH vs PBKS मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा। 
Advertisement
 

LSG vs GT, SRH vs PBKS मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

LSG vs GT, SRH vs PBKS मैच को आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। मैच JioHotstar पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। जियोहॉटस्टार ग्राहकों के लिए मैच स्ट्रीमिंग फ्री रहेगी। या फिर आपके पास पहले से ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान एक्टिवेटेड है जिसमें जियोहॉटस्टार का एक्सेस हो, तो भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.