LG ने लॉन्च की 14kg कैपेसिटी वाली वॉशिंग मशीन, AI तकनीक से कपड़ों का पता लगाकर 360 डिग्री वॉश करती है!

LG वॉशिंग मशीन 360-डिग्री फास्ट क्लीन स्प्रे, 39 मिनट फास्ट क्लीन, 90°C हाई-टेंप्रेचर स्टीम वॉश और स्टीम स्टरलाइजेशन जैसे फीचर्स से लैस आती है। कंपनी का दावा है कि मशीन कपड़ों से माइट्स को हटाने का काम भी करती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जून 2024 19:21 IST
ख़ास बातें
  • LG 14kg Mijing वॉशिंग मशीन को चीन में 7,999 युआन में लॉन्च किया गया है
  • वॉशिंग मशीन चाइनीज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Jd.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • मिजिंग वॉशिंग मशीन में एक वेरिएबल फ्रीक्वेंसी मोटर मिलती है
LG Electronics ने अपने वॉशिंग मशीन बेड़े में एक नया मॉडल जोड़ा है। कंपनी ने 14kg Mijing वॉशिंग मशीन को लॉन्च किया है, जो AI डायरेक्ट-ड्राइव फ्रीक्वेंसी कन्वर्जन टेक्नोलॉजी से लैस आती है। कंपनी का कहना है कि इस टेक्नोलॉजी के जरिए कपड़ों को 30% तक कम नुकसान पहुंचता है और 25% अधिक ऊर्जा बचाई जा सकती है। यह 360 डिग्री क्विक-क्लीन स्प्रे, 39 मिनट फास्ट क्लीन, 90 डिग्री सेल्सियस हाई-टेंप्रेचर स्टीम वॉशिंग, स्टीम स्टरलाइजेशन और माइट्स रिमूवल जैसे एडवांस फंक्शन से भी लैस है। LG Mijing वॉशिंग मशीन में ड्रिल ग्लास डोर मिलता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

LG 14kg Mijing वॉशिंग मशीन को चीन में 7,999 युआन (करीब 92,200 रुपये) में लॉन्च किया गया है। गिज्मोाइना के अनुसार, वॉशिंग मशीन चाइनीज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Jd.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

खासियतों की बात करें, तो LG प्रोडक्ट स्टील ड्रिल ग्लास डोर और स्लिम बिल्ड के साथ आती है। कंपनी के अनुसार, इसमें 585 mm थिन बॉडी और 555 mm लार्ज बैरल मिलता है। इसकी कुल कैपेसिटी 14 किलोग्राम है। इसमें मौजूद टेक्नोलॉजी कपड़ों की क्षति को 30% तक कम करती है और 25% एनर्जी एफिशिएंट भी है। यह वॉशिंग मशीन 5वीं पीढ़ी की "AI डायरेक्ट-ड्राइव फ्रीक्वेंसी कन्वर्जन" तकनीक से भी लैस आती है, जो इसे कपड़े की कोमलता या प्रकार को समझने और उसके अनुसार फ्रीक्वेंसी को एडजस्ट करने में मदद करती है। 

इसमें कपड़ों को फैलाने और उलझने से बचाने के लिए एक फुल स्टेनलेस स्टील लिफ्टर भी है। यह 360-डिग्री फास्ट क्लीन स्प्रे, 39 मिनट फास्ट क्लीन, 90°C हाई-टेंप्रेचर स्टीम वॉश और स्टीम स्टरलाइजेशन जैसे फीचर्स से लैस आती है। कंपनी का दावा है कि मशीन कपड़ों से माइट्स को हटाने का काम भी करती है।

मिजिंग वॉशिंग मशीन एक वेरिएबल फ्रीक्वेंसी मोटर, एक बीएलडीसी वेरिएबल फ्रीक्वेंसी स्प्रे वॉटर पंप और एक बीएलडीसी वेरिएबल फ्रीक्वेंसी ड्रेनेज पंप पर काम करती है। इस मशीन में छह अलग-अलग वॉशिंग मोड भी मिलते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG Mijing Washing Machine, LG washing machines
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  2. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  2. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  3. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  5. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  6. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  7. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  8. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  9. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  10. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.