Lenovo ने लॉन्च किया 'पॉकेट Wi-Fi' डिवाइस Legion LM60, चलता है लगातार 12 घंटे! जानें कीमत

डिवाइस 150Mbps तक डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 फरवरी 2025 10:27 IST
ख़ास बातें
  • LM60 में ZTE का 28nm चिपसेट लगा है।
  • इसका हार्डवेयर Wi-Fi 6 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है।
  • डिवाइस 150Mbps तक डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करता है।

Lenovo Legion LM60 Portable Wi-Fi में 3000mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: techki

Lenovo ने एक ऐसा डिवाइस पेश किया है जिससे अब आपकी पॉकेट में ही Wi-Fi होगा! कंपनी ने नया Legion LM60 Portable Wi-Fi डिवाइस पेश किया है जो यूजर को हर समय इंटरनेट से कनेक्टेड रहने की सुविधा देता है। LM60 में ZTE का 28nm चिपसेट लगा है। इसका हार्डवेयर Wi-Fi 6 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है जिससे कि पुराने मॉडल्स की तुलना में यह 200 प्रतिशत ज्यादा फास्ट स्पीड दे सकता है। साथ ही 55% कम पावर खपत करता है। कंपनी ने इस डिवाइस में बेहतरीन सिग्नल स्ट्रेंथ और स्टेबिलिटी बताई है। Legion LM60 डिवाइस 150Mbps तक डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करता है। इससे एकसाथ 10 डिवाइसेज को कनेक्ट किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Lenovo Legion LM60 Portable Wi-Fi price

Lenovo Legion LM60 Portable Wi-Fi को कंपनी ने फिलहाल चीन में पेश किया है। इसकी कीमत 179 युआन (लगभग 2100 रुपये) है। यह 26 फरवरी से खरीद के लिए उपलब्ध (via) होगा। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।  
 

Lenovo Legion LM60 Portable Wi-Fi Specifications

Lenovo Legion LM60 Portable Wi-Fi में 3000mAh की बैटरी दी गई है। यह 12 घंटे तक लगातार चल सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी लम्बे समय तक चलने के लिए डिजाइन की गई है। यह कम पावर खपत करती है और ठंडे वातावरण में भी डिवाइस बेहतर काम कर सकता है। 

LM60 में ZTE का 28nm चिपसेट लगा है। इसका हार्डवेयर Wi-Fi 6 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है जिससे कि पुराने मॉडल्स की तुलना में यह 200 प्रतिशत ज्यादा फास्ट स्पीड दे सकता है। साथ ही 55% कम पावर खपत करता है। कंपनी ने इस डिवाइस में बेहतरीन सिग्नल स्ट्रेंथ और स्टेबिलिटी बताई है। Legion LM60 डिवाइस 150Mbps तक डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करता है। इससे एकसाथ 10 डिवाइसेज को कनेक्ट किया जा सकता है। यानी एक ही समय में लैपटॉप, स्मार्टफोन, डेस्कटॉप, स्मार्ट TV, और यहां तक कि IoT गैजेट्स जैसे स्मार्ट लॉक और सिक्योरिटी कैमरा भी इससे कनेक्ट हो सकते हैं। 

इसमें 3-एंटिना डिजाइन दिया गया है जिससे यह बेहतर रिसेप्शन कर सकता है। यह 30 मीटर की रेंज तक बिना किसी रुकावट के इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध करवा सकता है। इसमें चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिल जाता है। साथ ही इसे वायर्ड इंटरनेट कनेक्शन के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। डिवाइस में बिल्ट-इन सिमकार्ड मिलता है जो कि फिलहाल चाइनीज मार्केट के यूजर्स के लिए ही है क्योंकि इसे China Unicom और China Telecom के साथ जोड़ा गया है। चीन से बाहर जाने पर यूजर्स को इसे इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LM60

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 5 खरीदने से पहले सोचना पड़ेगा! ₹6 हजार महंगा हो गया फोन, अब इतने में मिल रहा
  2. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  3. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  4. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  5. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  6. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  7. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  8. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  9. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  10. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.