Lenovo IdeaPad 5 2-in-1, Yoga Slim 7 और Yoga 7 2-in-1 लॉन्च, लंबी बैटरी के साथ दमदार फीचर्स से लैस

Lenovo ने आज IdeaPad 5 2-in-1 सीरीज को Lenovo Yoga Slim 7 और Yoga 7 2-in-1 सीरीज के साथ लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2026 15:48 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo IdeaPad 5 2-in-1 सीरीज में 360-डिग्री हिंज है।
  • Lenovo Yoga 7 2-in-1 सीरीज इंटेल और AMD रायजेन सीपीयू ऑप्शन में आती है।
  • Lenovo Yoga Slim 7i Ultra Aura एडिशन में मेटल अलॉय चेसिस है।

Lenovo IdeaPad 5 2-in-1 सीरीज में 360-डिग्री हिंज है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने आज IdeaPad 5 2-in-1 सीरीज को Lenovo Yoga Slim 7 और Yoga 7 2-in-1 सीरीज के साथ लॉन्च कर दिया है। Yoga लाइनअप में Yoga 7a 2-in-1, Yoga Slim 7x, Yoga 7i 2-in-1 Aura Edition और Yoga Slim 7i Ultra Aura Edition मॉडल शामिल हैं। नए लैपटॉप में Intel Core Ultra Series 3, AMD Ryzen AI 400 सीरीज और Snapdragon X2 प्रोसेसर हैं। IdeaPad 5 2-in-1 सीरीज में 60Wh की बैटरी और Lenovo Yoga 7 2-in-1 सीरीज में 70Wh की बैटरी दी गई है। आइए Lenovo IdeaPad 5 2-in-1, Yoga Slim 7 और Yoga 7 2-in-1 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lenovo IdeaPad 5 2-in-1,Yoga Slim 7, Yoga 7 2-in-1 Series Price 

Lenovo IdeaPad 5 2-in-1 की शुरुआती कीमत 1,19,990 रुपये है। वहीं Lenovo Yoga 7a 2-in-1 की कीमत 1,32,990 रुपये, Lenovo Yoga Slim 7x की कीमत 1,32,990 रुपये, Lenovo Yoga 7i 2-in-1 Aura Edition की कीमत 1,36,990 रुपये और Lenovo Yoga Slim 7i Ultra Aura Edition की कीमत 1,99,990 रुपये है।

Lenovo Yoga और IdeaPad की नई लाइनअप भारत में Lenovo की आधिकारिक साइट, लेनोवो के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और अन्य रिटेल चैनले जरिए उपलब्ध होगी। वहीं चुनिंदा मॉडल Lenovo की आधिकारिक साइट पर कस्टम-टू-ऑर्डर (CTO) ऑप्शनप के साथ भी उपलब्ध होंगे, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार स्पेसिफिकेशन्स को कॉन्फिगर कर पाएंगे। यह लाइनअप 7 अप्रैल, 2026 से उपलब्ध होगी।

Lenovo IdeaPad 5 2-in-1 Series Specifications

Lenovo IdeaPad 5 2-in-1 सीरीज में 360-डिग्री हिंज है, जिससे इसे लैपटॉप, टेंट, स्टैंड और टैबलेट मोड में बदला जा सकता है। इस सीरीज में इंटेल कोर अल्ट्रा जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस सीरीज में लेनोवो स्मार्ट नोट 3.0 जैसे कई एआई बेस्ड फीचर भी हैं। कनेक्टिविटी के लिए IdeaPad 5 2-in-1 सीरीज में वाई-फाई 7 सपोर्ट है। इसमें डॉल्बी ऑडियो ट्यून स्पीकर और स्मार्ट नॉइज-कैंसलिंग फीचर हैं। इस सीरीज में 60Wh की बैटरी दी गई है।

Advertisement

Lenovo Yoga 7 2-in-1 Series Specifications

Lenovo Yoga 7 2-in-1 सीरीज इंटेल और एएमडी रायजेन सीपीयू ऑप्शन में आती है। इस सीरीज में 360-डिग्री कन्वर्टिबल डिजाइन है, जिससे यूजर्स इसे लैपटॉप, टैबलेट, टेंट, स्टैंड और कैनवास मोड में बदल सकते हैं। यह Yoga Pen Gen 2 के जरिए इनपुट का सपोर्ट करता है। Lenovo Yoga 7 2-in-1 के इंटेल प्रोसेसर वेरिएंट में स्मार्ट शेयर, स्मार्ट मोड्स और स्मार्ट केयर फीचर्स शामिल हैं। इस सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ प्योरसाइट प्रो OLED डिस्प्ले दी गई है। सीरीज में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर भी हैं। इसमें 5 मेगापिक्सल का IR कैमरा दिया गया है। यह 70Wh की बैटरी से लैस है।

Lenovo Yoga Slim 7 Specifications

Lenovo Yoga Slim 7 सीरीज में Yoga Slim 7x और Yoga Slim 7i Ultra Aura एडिशन मॉडल शामिल हैं। Slim 7i Ultra Aura एडिशन में मेटल अलॉय चेसिस है और इसका वजन 975 ग्राम है। यह इंटेल कोर अल्ट्रा X9 प्रोसेसर के साथ कम्पैटिबल है और इसमें प्योरसाइट प्रो POLED डिस्प्ले है। Lenovo Yoga Slim 7x में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन X2 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। इसमें OLED पैनल और वीडियो कॉल के लिए 9 मेगापिक्सल का IR कैमरा है। यह लैपटॉप सिंगल चार्ज में 31 घंटे तक बैटरी लाइफ प्रदान करता है। इस लाइट डिजाइन वाले लैपटॉप की मोटाई 13.9 मिमी और वजन 1.17 किलोग्राम है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्पीकर और 4 माइक्रोफोन वाला एरे है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo Yoga Slim 7, Lenovo Laptop, Lenovo

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.