7 सेकंड में रॉकेट हो जाएगी KTM की X-Bow GT-XR कार, इस कीमत में हुई लॉन्च

KTM अपनी X-Bow GT-XR की 100 यूनिट्स तैयार करेगी और इनमें से हर एक मॉडल की कीमत $284,700 (लगभग 2.26 करोड़ रुपये) होगी, जिसमें टैक्स शामिल नहीं है। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 सितंबर 2022 16:41 IST
ख़ास बातें
  • KTM अपनी X-Bow GT-XR की 100 यूनिट्स तैयार करेगी
  • हर एक मॉडल की कीमत $284,700 (लगभग 2.26 करोड़ रुपये) होगी
  • इसमें Audi का 2.5 लीटर 5-सिलेंडर इंजन मिलता है

KTM अपनी X-Bow GT-XR की 100 यूनिट्स तैयार करेगी

KTM भारत समेत दुनियाभर में अपनी स्पोर्ट्स बाइक के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई कंपनी का लेटेस्ट प्रोडक्ट एक रोड-लीगल सुपरकार है, जिसकी टॉप स्पीड 280 kmph है और यह 0-100 kmph की रफ्तार मात्र 3.4 सेकंड और 100-200 kmph की स्पीड मात्र 6.9 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है। कार्बन फाइबर बॉडी और एल्यूमिनियम फ्रेम से लैस KTM X-Bow GT-XR कार का वजन 1,130 किलोग्राम है और यह Audi के 2.5 लीटर 5-सिलेंडर इंजन के साथ आती है। अभी तक KTM रेस ट्रक फोकस्ड मशीनें बनाती आई है, लेकिन X-Bow GT-XR एक रोड-लीगल कार है।

KTM अपनी X-Bow GT-XR की 100 यूनिट्स तैयार करेगी और इनमें से हर एक मॉडल की कीमत $284,700 (लगभग 2.26 करोड़ रुपये) होगी, जिसमें टैक्स शामिल नहीं है। 
Advertisement
 

खासियतों की बात करें, तो GT-XR में  डबल सीटर कार्बन फाइबर मोनोकॉक चेसिस है। इसमें कार्बन फाइबर बॉडी मिलती है। इसके डिजाइन की सबसे बड़ी खासियत इसका दरवाजा है, जो फाइटर प्लेन के दरवाजे की तरह ऊपर की ओर खुलता है। यह सिंगल डोर है, जो हाइड्रोलिक की मदद से ओपन होता है। वहीं, इंजन का ऊपरी हिस्सा दूसरी तरफ को ऊपर की ओर खुलता है।

इसमें Audi का 2.5 लीटर 5-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 500 bhp और 581 Nm पावर जनरेट करता है। यह कार को 44:56 (आगे से पीछे) का वजन वितरण देती है। कूलिंग सिस्टम के लिए बाईं ओर एक बड़ा रेडिएटर लगाया गया है और दाईं ओर एक टर्बो इंटरकूलर है। इसमें 160 लीटर का छोटा लगेज स्पेस और 95 लीटर का फ्यूल टैंक है।
Advertisement

यह केटीएम कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 3.4 सेकेंड में और 100 से 200 किमी/घंटा की रफ्तार महज 6.9 सेकेंड में पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 280 किमी/घंटा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , KTM, KTM Cars, KTM Race Car, KTM X Bow GT XR
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.