बुजुर्गों और दिव्यांगों लिए भारतीय कंपनी Komaki ने लॉन्च किया खास इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलता है 90 किलोमीटर

H1 2021 में, Komaki ने कुल 21,000 यूनिट्स बेची हैं और कोमाकी का दावा है कि अब तक XGT X5 के 1,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचे जा चुके हैं। 

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अगस्त 2021 15:12 IST
ख़ास बातें
  • Komaki XGT X5 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में 72,500 रुपये में लॉन्च हुआ
  • सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है नया स्कूटर
  • खास बुज़ुर्गों और विक्लांग लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है XGT X5

Komaki XGT X5 की भारत में शुरुआती कीमत 72,500 रुपये है

भारतीय इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता कोमाकी (Komaki) ने बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए एक खास इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) लॉन्च किया है। XGT X5 नाम से पेश किया गया यह स्कूटर फ्री में बुक कराया जा सकता है। बता दें, Komaki इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने के लिए जानी जाती है और कंपनी के पोर्टफोलियो में इस समय 6 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) और बाइक हैं। इसके अलावा कंपनी इलेक्ट्रिक रिक्शा भी बनाती है। XGT X5 इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में अधिकतम 90 किलोमीटर चलता है। आइए इसके बारे में सब कुछ जानते हैं।

XGT X5 इलेक्ट्रिक बाइक को दो मॉडल में लॉन्च किया गया है। इसके XGT-X5 GEL मॉडल की कीमत 72,500 रुपये (एक्स-शोरूम) है और महंगा XGT-X5- (72V24AH) मॉडल 90,500 (एक्स-शोरूम) में बेचा जाएगा। स्कूटर को रेड और ग्रे कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा। कंपनी ने कहा कि कोमाकी XGT X5 भारत में कंपनी के सभी डीलरशिप पर या वेबसाइट के जरिए ऑलाइन बिना किसी टोकन अमाउंट के बुक कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी XGT-X5 स्कूटर पर ग्राहकों को अच्छे ईएमआई ऑफर्स भी दे रही है।

कंपनी का दावा है कि XGT X5 को सिंगल चार्ज में 80 से 90 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। मॉडल VRLA gel और lithium-ion दोनों तरह की बैटरी के साथ कंपेटिबल है।  यह स्कूटर रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है और इसमें एक रिपेयर स्विच भी मिलता है, जिसे दबाने से स्कूटर मशीन में आई समस्या को खुद जांचता है और उसे ठीक करता है या ठीक करने की सलाह देता है।

ऑटोमोबाइल न्यूज़ वेबसाइट Rushlane के अनुसार, H1 2021 में, Komaki ने कुल 21,000 यूनिट्स बेची हैं और कोमाकी का दावा है कि अब तक XGT X5 के 1,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचे जा चुके हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.