Kodak Luma 500: हथेली के साइज का प्रोजेक्टर 150-इंच साइज में दिखाएगा मूवी! इस कीमत में हुआ लॉन्च

Kodak Luma 500 की कीमत $699.99 (करीब 59,300 रुपये) रखी गई है और यह फिलहाल Amazon यूएस पर सेल के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 मई 2025 10:40 IST
ख़ास बातें
  • Kodak Luma 500 की कीमत $699.99 (करीब 59,300 रुपये) रखी गई है
  • फिलहाल Amazon यूएस पर सेल के लिए उपलब्ध है
  • यह 150 इंच तक की स्क्रीन पर 3.8 मीटर की दूरी से प्रोजेक्शन कर सकता है

Photo Credit: Kodak

Kodak ने अपना नया पोर्टेबल प्रोजेक्टर Luma 500 FHD Ultra Smart Pico Projector ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह प्रोजेक्टर उन लोगों के लिए है जो घर के अंदर ही नहीं, बाहर भी मूवी नाइट्स का मजा लेना चाहते हैं - चाहे गार्डन हो या किसी पहाड़ की वादियों में ग्लैम्पिंग सेटअप। इस डिवाइस का वजन सिर्फ 544 ग्राम है और इसका साइज इतना कॉम्पैक्ट है कि हथेली पर रखा जा सकता है। Native 1080p Full HD रिजॉल्यूशन और 4K इनपुट सपोर्ट के साथ आता है, यानी पिक्चर क्वालिटी क्रिस्प और शार्प देखने को मिलेगी।

Kodak Luma 500 की कीमत $699.99 (करीब 59,300 रुपये) रखी गई है और यह फिलहाल Amazon यूएस पर सेल के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इसे दो कलर ऑप्शन - ब्लैक और व्हाइट में खरीद सकते हैं। Kodak का कहना है कि डिवाइस में Google TV 11 बिल्ट-इन मिलता है, जिससे Netflix, Prime Video, Disney+, YouTube जैसी 10,000+ ऐप्स का एक्सेस मिलता है। Google Assistant सपोर्ट भी दिया गया है ताकि आप वॉइस कमांड्स से भी चलाएं।

इस प्रोजेक्टर की खास बात यह है कि यह 150 इंच तक की स्क्रीन पर 3.8 मीटर की दूरी से प्रोजेक्शन कर सकता है। DLP टेक्नोलॉजी के साथ आता है और इसमें 1.2:1 थ्रो रेशियो मिलता है। हालांकि इसकी ब्राइटनेस 150 ANSI lumens ही है।

Luma 500 में 10,500mAh की इनबिल्ट बैटरी दी गई है जो लगभग 2 घंटे तक लगातार प्लेबैक दे सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth, HDMI और USB जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें ऑटो-फोकस, कीस्टोन करेक्शन और मल्टिपल प्रोजेक्शन मोड्स भी मिलते हैं जिससे इसे किसी भी एंगल से सेट करना आसान हो जाता है।
Advertisement

डिवाइस के साथ एक ट्राइपॉड भी आता है जिससे आप इसे आसानी से किसी भी सतह पर सेट कर सकते हैं। गेमिंग के लिए इसमें HDMI के जरिए 60Hz पर 30ms का इनपुट लैटेंसी मिलता है, यानी कैज़ुअल गेमिंग के लिए भी यह डिवाइस काम का साबित हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kodak Luma 500
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  2. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  4. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  5. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  6. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  7. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  8. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  9. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  10. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.