Kawasaki W175 रेट्रो डिजाइन बाइक को Rs 16 हजार डाउनपेमेंट के साथ खरीदने का मौका!

बाइक में 5 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2022 12:53 IST
ख़ास बातें
  • इसमें गोल हैलोजन हेडलैंप दिया गया है
  • बाइक में आगे की तरफ 30mm टेलीस्कोपिक फॉर्क्स का पेयर है
  • इसमें फ्रंट में 270mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

Kawasaki W175 वजन में बहुत हल्की है और इसका वजन केवल 135 किलोग्राम है। 

Photo Credit: Kawasaki

Kawasaki ने हाल ही में अपनी सबसे किफायती बाइक Kawasaki W175 को लॉन्च किया था। यह कावासाकी के W सेग्मेंट में आने वाली एंट्री मॉडल बाइक है। इसमें रेट्रो डिजाइन दिया गया है। यह बाइक वजन में बहुत हल्की है और इसका वजन केवल 135 किलोग्राम है। इस मोटरसाइकिल की कीमत 1,47,000 रुपये से शुरू होती है जिसमें इसका आबनूस शेड मॉडल आता है। जबकि इसके कैंडी पर्सिमोन रेड शेड का प्राइस 1,49,000 रुपये है। दोनों ही इसकी एक्स शोरूम कीमतें हैं। बाइक का डिजाइन आपको पुराने जमाने की मोटरसाइकिलों की याद दिलाता है। अगर आप इस बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ ईएमआई ऑप्शन यहां पर लिस्ट कर रहे हैं। 

Kawasaki W175 बाइक के स्टैंडर्ड एडिशन को आप 16,000 रुपये की डाउनपेमेंट के साथ खरीद सकते हैं। ईएमआई की अवधि 3 साल रखते हैं तो आपको 10% के हिसाब से 4,72 रुपये प्रति माह अदा करने होंगे। यहां पर बाइक की ऑनरोड कीमत पर यह ईएमआई ऑप्शन दिया जा रहा है जो कि 1.63 लाख रुपये के करीब है। वहीं, अगर आप इसके स्पेशल एडिशन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप 17000 रुपये की डाउनपेमेंट पर इसको खरीद सकते हैं। अगर तीन साल की अवधि वाला प्लान चुनते हैं तो आपको इसकी ऑनरोड कीमत 1.73 लाख रुपये पर 10% के हिसाब से प्रति माह 5,005 रुपये चुकाने होंगे। इस तरह से इन डाउनपेमेंट ऑप्शन के साथ आप इस बाइक को घर ला सकते हैं। यहां पर ध्यान दें कि कस्टमर यहां दिए गए 3 साल के टेन्योर को अपनी सुविधानुसार भी चुन सकते हैं। 

बाइक के डिजाइन की बात करें तो इसमें गोल हैलोजन हेडलैंप आपको दिखाई देगा। एक गोलाकार स्पीडोमीटर भी इसके साथ है। बाइक में आगे की तरफ 30mm टेलीस्कोपिक फॉर्क्स का पेयर है और पीछे 65mm ट्रेवल के साथ रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसमें सिंगल एयर कूल्ड 177cc इंजन दिया गया है जो 7,500RPM पर 12.9 bhp और 6,000 RPM पर 13.2nm का टॉर्क पैदा करता है। 

बाइक में 5 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें 270mm डिस्क ब्रेक फ्रंट में है जबकि पीछे की ओर का पहिया ड्रम ब्रेक के माध्यम से कंट्रोल होता है। सिंगल-चैनल ABS बाइक में दिया गया है। यह बाइक वजन में बहुत हल्की है और इसका वजन केवल 135 किलोग्राम है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.