Jio ने लॉन्‍च किया AI प्‍लेटफॉर्म ‘जियो ब्रेन’, क्‍या है यह? क्‍या काम करेगा? जानें

What is Jio Brain : कंपनी का दावा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस यह इनोविटिव प्लेटफॉर्म, सैकड़ों इंजीनियरों के प्रयासों और दो वर्षों की रिसर्च के बाद विकसित हुआ है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 जनवरी 2024 13:22 IST
ख़ास बातें
  • जियो ब्रेन इस्तेमाल करने के लिए मौजूदा नेटवर्क को बदलने की जरूरत नहीं
  • 500 से अधिक API और इन बिल्ट AI एल्गोरिदम से लैस
  • 6जी तकनीक के विकास में आएगा काम

मशीन लर्निंग को आसान बनाने के लिए जियो ब्रेन प्लेटफॉर्म्स 500 से अधिक एप्लिकेशन्स से लैस है।

Photo Credit: Jio

जियो प्लेटफॉर्म्स ने एक नया 5G इंटीग्रेटेड मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ‘जियो-ब्रेन' लॉन्च किया है। जियो ब्रेन सभी तरह के उद्योगों और बिजनेसेज को एक इंटीग्रेटिड मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। जियो ब्रेन प्लेटफॉर्म आसानी से कंपनियों के मौजूदा नेटवर्क से जुड़कर काम करने की काबिलियत रखता है। इसके इस्तेमाल के लिए कंपनियों को अपने मौजूदा नेटवर्क को बदले की जरूरत नहीं पड़ती। फिर चाहे वह टेलीकॉम नेटवर्क हो, एंटरप्राइज नेटवर्क या फिर किसी भी तरह का आईटी नेटवर्क, जियो ब्रेन सभी तरह के नेटवर्क से जुड़ कर काम कर सकता है।

कंपनी का दावा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस यह इनोविटिव प्लेटफॉर्म, सैकड़ों इंजीनियरों के प्रयासों और दो वर्षों की रिसर्च के बाद विकसित हुआ है। मशीन लर्निंग को आसान बनाने के लिए जियो ब्रेन प्लेटफॉर्म्स 500 से अधिक एप्लिकेशन्स से लैस है। इमेज, वीडियो, टेक्स्ट, डॉक्युमेंट्स के लिए एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर इसमें मौजूद है। इन-बिल्ट एआई एल्गोरिदम जैसी सुविधाएं भी जियो ब्रेन प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।   
 
जियो प्लेटफॉर्म्स का मानना है कि ‘जियो-ब्रेन' 5G और भविष्य में आने वाले 6G के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह इंडस्‍ट्री में होने वाले बदलाव और नेटवर्क ऑप्टिमाइजेशन में मदद करेगा साथ ही 6G के डेवलपमेंट के लिए एक प्‍लेटफॉर्म तैयार करेगा, जहां मशीन लर्निंग को महत्वपूर्ण काब‍िलियत माना जाता है।

कंपनी ने कहा है कि वह जियो ब्रेन का दायरा बढ़ाने के लिए इस तरह के कॉन्‍सेप्‍ट वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग रिसर्चर्स से हाथ मिलाने को तैयार है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.