Reliance Jio ने लॉन्च किया Wi-Fi 6 राउटर, 6000 Mbps स्पीड और 100+ डिवाइसेज का सपोर्ट, जानें कीमत

Jio AX6000 Router की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसकी MRP 14,999 रुपये है। इसे Amazon.in, Reliance Digital, JioMart और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जून 2025 17:02 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने लॉन्च किया AX6000 Wi-Fi 6 राउटर, 6000 Mbps स्पीड के साथ
  • 100+ डिवाइस सपोर्ट, AI Mesh और स्मार्ट रोमिंग फीचर
  • 5,999 रुपये में उपलब्ध, लेकिन सिर्फ DHCP ISPs के लिए

Jio AX6000 में क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो स्टेबल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है

Photo Credit: Jio

Reliance Jio का नया AX6000 Universal Wi-Fi 6 Router भारत में लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इस राउटर को खासतौर पर हाई-स्पीड इंटरनेट और बड़े घरों में बेहतर कवरेज के लिए पेश किया है। AX6000 मॉडल Wi-Fi 6 टेक्नोलॉजी के साथ आता है और इसमें OFDMA और MU-MIMO जैसी एडवांस्ड टेक शामिल की गई है, जिससे आप एक ही वक्त में कई डिवाइसेज को बिना स्पीड ड्रॉप के कनेक्ट कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, ये राउटर 6000 Mbps तक की वायरलेस स्पीड देने में सक्षम है और लगभग 2,000 स्क्वायर फीट तक कवरेज देता है।

Jio AX6000 Router की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसकी MRP 14,999 रुपये है। इसे Amazon.in, Reliance Digital, JioMart और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। राउटर फिलहाल व्हाइट कलर में उपलब्ध है। हालांकि ये एक “यूनिवर्सल राउटर” कहा जा रहा है, लेकिन ये सिर्फ DHCP बेस्ड ISPs के साथ ही काम करता है। यानी अगर आप BSNL या किसी ऐसे प्रोवाइडर का इस्तेमाल कर रहे हैं जो PPPoE या IPoE इस्तेमाल करता है, तो यह डिवाइस आपके लिए काम नहीं करेगी।

अब फीचर्स की बात करें तो, Jio AX6000 में क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो स्टेबल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है। इसके अंदर इंटरनल एंटेना दिए गए हैं जो राउटर को कॉम्पैक्ट बनाते हैं लेकिन सिग्नल स्ट्रेंथ पर कोई असर नहीं डालते। स्मार्ट रोमिंग फीचर की मदद से ये राउटर खुद ही बैंड स्विच करता है, ताकि हमेशा बेस्ट कनेक्शन मिले। इसमें WPA3 सिक्योरिटी स्टैंडर्ड भी दिया गया है जिससे आपके नेटवर्क की सिक्योरिटी और मजबूत होती है।

एक और खास बात है कि ये डिवाइस AI Mesh Ready है, यानी आप इसे Jio True AI Mesh सिस्टम के साथ एक्सटेंड कर सकते हैं। Jio का कहना है कि ये राउटर 100 से ज्यादा डिवाइसेज को एक साथ मैनेज कर सकता है, जिसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, सिक्योरिटी कैमरा, वॉयस असिस्टेंट और IoT डिवाइसेज शामिल हैं। राउटर को JioHome ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है और ऐप के जरिए IoT डिवाइसेज का ऑनबोर्डिंग प्रोसेस भी आसान हो जाता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Jio AX6000
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.