टेलीकॉम दिग्गज Jio और Canva ने आज एक साझेदारी की घोषणा की है।
Photo Credit: Pexels/ Andrew Patrick
टेलीकॉम दिग्गज Jio और Canva ने आज एक साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत Canva का बेहतरीन विजुअल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म देशभर में लाखों Jio यूजर्स तक उपलब्ध होगा। इससे क्रिएटिविटी ज्यादा आसान होगी। इस पार्टनरशिप के जरिए Jio की जबरदस्त डिजिटल एक्सेस और Canva की AI-पावर्ड क्रिएटिविटी को बड़े स्तर पर डिजाइन को सभी के लिए आसान बनाना है। इस सुविधा के साथ कोई भी चाहे छोटे शहर का कोई स्टूडेंट हो या कोई एंटरप्रेन्योर सभी आसानी से प्रोफेशनल-क्वालिटी का कंटेंट बना पाएंगे। Jio और Canva मिलकर लाखों भारतीयों को कुछ भी क्रिएट करने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
12 महीने के लिए प्रीमियम Canva फ्री
इस साझेदारी के जरिए योग्य Jio यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त खर्च के Canva के प्रीमियम क्रिएटिव टूल्स का 12 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं। ₹399 वाले प्लान के साथ Canva Pro मिलेगा। ₹349 और ₹349 से ज्यादा वाले सभी डेली 2GB प्लान के साथ Canva Pro Lite मिलेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें कोई भी छिपा हुआ चार्ज नहीं है। जियो पर 12 महीने तक Canva ऑफर 16 सितंबर, 2026 से उपलब्ध हो जाएगा।
कैसे उठाएं लाभ
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए जियो यूजर्स को सबसे पहले अपने फोन में MyJio ऐप खोलना है।
फिर उसके बाद ऑफर पर टैप करना है।
उसके बाद डिजाइन करना शुरू करना है।
कैसे मिलेंगे फायदे
Canva के इस प्लान से प्रोफेशनल की तरह डिजाइन किया जा सकता है और इसके लिए डिजाइन का कोई अनुभव जरूरी नहीं है। यह कुछ ही मिनटों में आइडिया से लेकर फाइनल डिजाइन तक बनाने के सुविधा देता है, जिससे स्कूल प्रोजेक्ट, सोशल पोस्ट, प्रेजेंटेशन, मार्केटिंग मटीरियल, त्योहारों की बधाई और काफी कुछ फोन से बनाया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि हिंदी और कई भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ Canva कॉन्फिडेंस के साथ डिजाइन बनाना आसान है। एआई से चलने वाली क्रिएटिविटी के लिए पहले से तैयार टेम्प्लेट से लेकर स्मार्ट एडिटिंग और वन-टैप टूल्स तक, बिना समय गंवाए पहले ड्राफ्ट से फाइनल डिजाइन तक एक्सेस मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी