24 आंखों वाली जेलीफिश की खोज, दुनिया के सबसे जहरीले समुद्री जीवों में से एक

खोजी गई नई त्रिपेडेलिया माईपोएंसिस त्रिपेडालिडे परिवार से संबंधित है। यह ट्रिपेडालिडे की चौथी-वर्णित प्रजाति है और दुनिया भर में जीनस त्रिपेडालिया की तीसरी-वर्णित प्रजाति है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023 15:38 IST
ख़ास बातें
  • माई पो नेचर रिजर्व में छोटी जेलीफिश की खोज की है, जिसकी 24 आंखें हैं
  • इस नई प्रजाति का नाम ट्रिपेडालिया माईपोएंसिस रखा गया है
  • इसकी औसत लंबाई 1.5 cm होती है और साथ ही पारदर्शी और रंगहीन शरीर होता है
जेलीफिश समुद्री सतह से लेकर समुद्र की गहराई तक पाई जाती हैं। इनकी सौंकड़ों रूप होते हैं, जिनमें कई प्रजातियां होती हैं। हालांकि, अब हांगकांग बैपटिस्ट यूनिवर्सिटी (HKBU) के वैज्ञानिकों ने माई पो नेचर (Mai Po Nature) रिजर्व में छोटी जेलीफिश की खोज की है, जिसकी 24 आंखें हैं। इसे बॉक्स जेलीफिश कहा जा रहा है, क्योंकि इसका आकार क्यूब के समान है इसे वैज्ञानिक रूप से क्यूबोजोआ के रूप में भी जाना जाता है।

हांगकांग बैपटिस्ट यूनिवर्सिटी ने जानकारी दी है कि प्रोफेसर किउ जियानवेन के नेतृत्व वाली रिसर्च टीम ने 2020 से 2022 के ग्रीष्मकाल के दौरान माई पो नेचर रिजर्व में एक खारे झींगा तालाब से जेलीफिश के सैंपल इकट्ठे किए, जिसे स्थानीय रूप से "gei wai" कहा जाता है। रिसर्च टीम ने पाया कि इन सैंपल में एक नई प्रजाति है। खोजे जाने के बाद इस नई प्रजाति का नाम ट्रिपेडालिया माईपोएंसिस (Tripedalia maipoensis) रखा गया है।
Advertisement

प्रोफेसर किउ का कहना है कि "हमने नई प्रजाति का नाम ट्रिपेडालिया माईपोएंसिस रखा है ताकि इसके प्रकार के इलाके को प्रतिबिंबित किया जा सके - जहां नई प्रजाति पहली बार पाई गई थी। हालांकि यह वर्तमान में केवल माई पो में ही जाना जाता है, हमारा मानना है कि यह प्रजाति पर्ल रिवर इस्ट्यूरी के आस-पास के पानी में भी फैली हो सकती है, क्योंकि जिई वैस एक चैनल के जरिए मुहाना से जुड़े हुए हैं।"


खोजी गई नई त्रिपेडेलिया माईपोएंसिस त्रिपेडालिडे परिवार से संबंधित है। यह ट्रिपेडालिडे की चौथी-वर्णित प्रजाति है और दुनिया भर में जीनस त्रिपेडालिया की तीसरी-वर्णित प्रजाति है। इसकी औसत लंबाई 1.5 cm होती है और साथ ही पारदर्शी और रंगहीन शरीर होता है। ये दुनिया के सबसे जहरीली समुद्री जीवों की कैटेगरी में शामिल है।

इस प्रजाति के चार कोनों में से प्रत्येक पर 10 सेंटीमीटर तक तीन टेंटेकल्स हैं। नाव के फ्लैट पैडल की तरह दिखने वाले प्रत्येक टेंटेकल के निचले हिस्से को पेडालिया कहते हैं, जो बॉक्स जेलीफिश को अपने शरीर को अनुबंधित करते समय जोरदार धक्का देने में मदद करते हैं। इसलिए वे अन्य प्रकार की जेलिफिश की तुलना में तेजी से तैर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jellyfish
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  2. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  3. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  4. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  5. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  6. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  7. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  9. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  10. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.