Facebook कुछ इस अंदाज में मना रहा है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021, आप भी देखें...

8 मार्च को हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है और इस साल का थीम #ChooseToChallenge है।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 8 मार्च 2021 17:00 IST
ख़ास बातें
  • Facebook ने महिला दिवस के लिए बनाया खास लोगो
  • महिलाओं को मास्क पहने दिखाया गया है
  • आज दुनिया भर में #ChooseToChallenge के साथ मनाया जा रहा है Women's Day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल एक नए थीम के साथ 8 मार्च को मनाया जाता है

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 (International Women's Day 2021) आज है और Facebook ने इस मौके पर एक खास लोगो (logo) लॉन्च किया है। इसमें फेसबुक होमपेज पर मौजूद Facebook लोगो एक खास महिला दिवस के लोगो में बदल जाता है और जब आप उस पर टैप करते हैं, तो यह आपको दुनिया भर में मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 से संबंधित हैशटैग वाले सभी पोस्ट पर ले जाता है। यह लोगो बैंगनी रंग की शेड में डिज़ाइन किया गया यह लोगो विभिन्न आयु वर्ग और नस्लों की महिलाओं को दिखाता है। इसमें महिलाओं को फेस मास्क में देखा जा सकता है, जो COVID-19 महामारी में मिल रही कई चुनौतियों को दर्शाता है।

8 मार्च को हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है और इस साल का थीम #ChooseToChallenge है। इस साल महिलाओं की उपलब्धियों को मनाया जा रहा है। थीम इस बात पर जोर देती है कि (अनुवादित) ‘एक चुनौती भरी दुनिया ही एक सतर्क दुनिया है'। इस साल की थीम इस बात पर भी आधारित है कि हम सभी लैंगिक असमानता को कैसे चुनौती दे सकते हैं।

जब आप ऐप के होमपेज पर फेसबुक लोगो पर टैप करते हैं, तो इसके अक्षर आठ अलग-अलग महिलाओं में बदल जाते हैं, जो गले मिलते हैं। इसके बाद यूज़र को महिला दिवस से संबंधित पोस्ट वाले पेज पर डाइवर्ट कर दिया जाता है। इस पेज पर #Internationalwomenday या संबंधित हैशटैग वाले दुनिया भर के सभी पोस्ट एकत्र होते हैं।

यह देखते हुए कि हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 को भी कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनजर मना रहे हैं, फेसबुक ने लोगो में सभी महिलाओं को जिम्मेदारी के साथ फेस मास्क पहने हुए दिखाया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , International Women Day, International women day 2021
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  2. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  3. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  5. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  6. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  7. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  8. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  9. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  10. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.