India vs South Africa T20 Match Today: कहां लाइव देखें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का T20 मैच, कौन होंगे प्लेइंग 11?

IND vs SA T20 Match: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का दूसरा T20 मैच आज 15:00 यूटीसी (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) से शुरू होगा और भारतीय इस मैच को अपने डिश कनेक्शन पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2023 20:16 IST
ख़ास बातें
  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही T20 सीरीज का आज दूसरा मैच है
  • इसे Star Sports नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है
  • मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर Disney+ Hotstar ऐप या वेब पर भी होगा लाइव

Photo Credit: ICC

India vs South Africa T20 Match Today: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही T20 सीरीज का आज, 12 दिसंबर को दूसरा मैच खेला जाएगा। मैच दक्षिण अफ्रीका के गकेबरहा के पॉपुलर सेंट जॉर्ज पार्क में शुरू होने वाला है। सीरीज का पहला मैच डर्बन में खेला जाना था, लेकिन भारी बारीश के चलते मैच बिना टॉस के ही रद्द करना पड़ा था। आज दोनों टीमें सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी। अब सीरीज को जीतने के लिए टीम्स को दोनों मैचों पर कब्जा करना होगा। भारत के इस दक्षिण अफ्रीका के दौरे को आप घर पर टेलीविजन के साथ-साथ मोबाइल या लैपटॉप पर ऑनलाइन भी स्ट्रीम कर सकते हैं। चलिए आपको इससे जुड़ी सभी जानकारी देते हैं।
 

IND vs SA T20 Match: समय और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का दूसरा T20 मैच आज 15:00 यूटीसी (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) से शुरू होगा और भारतीय इस मैच को अपने डिश कनेक्शन पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर देख सकते हैं। इसके अलावा, मैच को मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर ऐप या वेब के जरिए Disney+ Hotstar पर भी लाइव देखा जा सकता है।
 

IND vs SA T20 Match: टीम

इस सीरीज में भारत का नेतृत्व युवा और धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम है जिसमें शुबमन गिल और रिंकू सिंह जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जबकि गेंदबाजी आक्रमण में भुवनेश्वर कुमार का अनुभव और अर्शदीप सिंह की स्पीड शामिल है।

आज के मैच में खेलने वाली अंदाजन टीम:- Ruturaj Gaikwad/Yashasvi Jaiswal, Shubman Gill, Shreyas Iyer, Suryakumar Yadav (c), Rinku Singh, Ishan Kishan, Ravindra Jadeja, Mukesh Kumar, Ravi Bishnoi, Mohammed Siraj, Arshdeep Singh.
Advertisement

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका अपने घरेलू मैदान में अपनी साख बचाने के इरादे से उतरेगी। अनुभवी टेम्बा बावुमा के नेतृत्व में, प्रोटियाज के पास डेविड मिलर और एडेन मार्कराम जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ एक मजबूत टीम है। उनका गेंदबाजी आक्रमण, जिसमें कैगिसो रबाडा और वेन पार्नेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, अपनी तेज स्पीड और स्विंग के लिए जाना जाता है।

आज के मैच में खेलने वाली अंदाजन टीम:- Reeza Hendricks, Matthew Breetzke, Tristan Stubbs, Aiden Markram (c), Heinrich Klaasen, David Miller, Andile Phehlukwayo, Keshav Maharaj, Gerald Coetzee, Marco Jansen, Tabraiz Shamsi.
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.