IND vs SA T20 Final Live Streaming: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच T20 का फाइनल आज यहां देखें फ्री!

इंडियन टीम इससे पहले 2007 और 2014 में भी फाइनल में पहुंची थी लेकिन जीत नहीं पाई थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जून 2024 17:11 IST
ख़ास बातें
  • मैच भारतीय समय के अनुसार सायं को 8.00 बजे से शुरू होगा।
  • मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • मैच Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है।

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच आज टी20 2024 का फाइनल मैच होने जा रहा है।

IND vs SA Live: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच आज टी20 2024 का फाइनल मैच होने जा रहा है। भारत तीसरी बार टी20 के फाइनल में पहुंचा है। इंडियन टीम इससे पहले 2007 और 2014 में भी फाइनल में पहुंची थी लेकिन जीत नहीं पाई थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने जा रही है। इस लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी है। 

ICC टूर्नामेंट की कोई ट्रॉफी भारत ने पिछले 11 साल से नहीं जीती है। ऐसे में भारत के पास टी20 2024 की ट्रॉफी जीतकर इस बार लम्बा सूखा समाप्त करने का मौका भी है। इससे पहले टीम ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में इस बार की ट्रॉफी टीम घर ला पाती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। आज के मैच को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। 
 

IND vs SA Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 फाइनल मैच आज शनिवार, 29 जून को खेला जाएगा। 
 

IND vs SA Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 फाइनल मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

IND vs SA Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 फाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार सायं को 8.00 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले होगा। 
 

IND vs SA Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 फाइनल मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। T20 मैच को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे। जिसमें स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स एचडी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स मराठी आदि शामिल हैं।
Advertisement
 

IND vs SA Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 फाइनल मैच Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.