IND vs SA Live: भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा T20 मैच आज, फ्री में देखें यहां!

ाज का मैच जीतकर भारतीय टीम की नजर अजेय बढ़त बनाने पर होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2025 11:34 IST
ख़ास बातें
  • आज टी20 सीरीज का दूसरा मैच होने जा रहा है।
  • मैच महाराजा यादविंद्र क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में होगा।
  • T20 सीरीज के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे।

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच T20 मैचों की सीरीज का आज दूसरा मैच होने जा रहा है।

Photo Credit: BCCI

IND vs SA 2nd T20 Live Streaming: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच T20 मैचों की सीरीज का आज दूसरा मैच होने जा रहा है। भारत ने पहले मैच को अपनी झोली में डाल लिया था। पहले टी20 मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 101 रन से हरा दिया था। सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ टीम इंडिया का मनोबल मजबूत बना हुआ है। 

आज टी20 सीरीज का दूसरा मैच होने जा रहा है। आज का मैच महाराजा यादविंद्र क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजर अजेय बढ़त बनाने पर होगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका मैच से जीत का खाता खोलने की पुरजोर कोशिश करेगी। मैच को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। 

IND vs SA 2nd T20 Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा T20 मैच आज गुरूवार, 11 दिसंबर को खेला जाएगा। 

IND vs SA 2nd T20 Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा T20 मैच महाराजा यादविंद्र क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

Advertisement

IND vs SA 2nd T20 Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा T20 मैच भारतीय समय के अनुसार रात को 7.00 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 6.30PM पर होगा। 

IND vs SA 2nd T20 Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा T20 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। T20 सीरीज के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे। 

Advertisement

IND vs SA 2nd T20 Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा T20 मैच Jiohotstar ऐप पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन है तो आप मैच को फ्री में देख सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  2. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  3. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  4. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  5. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  6. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  7. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  8. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  9. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  10. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.