IND vs AUS World Cup 2023 Final Live: भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल मैच लाइव आज यहां देखें बिल्कुल फ्री!

2003 में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में हरा दिया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 नवंबर 2023 08:59 IST
ख़ास बातें
  • वर्ल्ड कप फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • भारत के पास आज तीसरा वर्ल्ड कप जीतने का मौका है।
  • मैच Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है।

भारत के पास आज तीसरा वर्ल्ड कप जीतने का मौका है।

Photo Credit: BCCI

IND vs AUS World Cup 2023 Final Live: क्रिकेट महाकुंभ वर्ल्ड कप 2023 का आज निर्णायक मैच है। आज दुनिया एक बार फिर देखेगी कि क्रिकेट का विश्व चैंपियन कौन है। मुकाबला बेहद कड़ा है क्योंकि क्रिकेट की दुनिया की दो सबसे मजबूत टीमें भारत-ऑस्ट्रेलिया एक दूसरे के आमने सामने हैं। ऑस्ट्रेलिया 5 बार वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम करवा चुकी है। जबकि टीम इंडिया ने 2 बार वर्ल्ड कप जीता है। आखिरी बार भारत को यह ताज 2011 में मिला था जब महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे थे। 

2003 में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में हरा दिया था। टीम इंडिया के पास उस हार का हिसाब वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतकर चुकता करने का मौका भी आज होगा। इस बार का वर्ल्ड कप अपने आप में बेहद खास है, क्योंकि टीम इंडिया अब तक एक मैच भी नहीं हारी है। आज रोहित शर्मा स्क्वाड फिर से जीत के इतिहास को दोहरा पाता है या नहीं, इस पर पूरे भारत की नजरें टिकी होंगीं। भारत के पास आज तीसरा वर्ल्ड कप जीतने का मौका है। 

World Cup 2023 फाइनल मैच अगर आप मैदान पर देखने नहीं जा सकते हैं, तो भी इन सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। 
 

IND vs AUS World Cup Final 2023 मैच कब खेला जाएगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल 2023 मैच आज रविवार, 19 नवंबर को खेला जाएगा। 
Advertisement
 

IND vs AUS World Cup Final 2023 मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल 2023 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

IND vs AUS World Cup Final 2023 मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल 2023 मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1.30 बजे होगा। 
 

IND vs AUS World Cup Final 2023 मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल 2023 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। वर्ल्ड कप फाइनल 2023 के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे। जिसमें स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स एचडी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स मराठी आदि शामिल हैं।
Advertisement
 

IND vs AUS World Cup Final 2023 मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल 2023 मैच Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
  2. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  9. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  10. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.