Census 2027: जनगणना के नाम पर स्कैम का खतरा, यहां जानें 33 सवालों की पूरी लिस्ट

Census 2027 के पहले फेज में पूछे जाने वाले 33 सवाल सामने आ गए हैं, साथ ही स्कैम को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2026 14:44 IST
ख़ास बातें
  • Census 2027 के पहले फेज में 33 सवाल पूछे जाएंगे
  • इस बार self-enumeration से खुद ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं
  • जनगणना के नाम पर फर्जी कॉल और स्कैम का खतरा बढ़ा

Census 2027 में पूछे जाने वाले सवाल और स्कैम से बचने के उपाय

Cencus 2027 को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं और अब इसके पहले फेज में पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट भी सामने आ गई है। Registrar General and Census Commissioner of India ने साफ किया है कि इस बार जनगणना दो चरणों में होगी, जिसमें पहले फेज में हाउस लिस्टिंग और सेल्फ-एन्यूमरेशन शामिल रहेगा। खास बात ये है कि लोग खुद भी ऑनलाइन अपने घर की जानकारी भर सकेंगे, जिसके लिए पोर्टल 16 भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।

लेकिन जैसे ही किसी बड़े सरकारी सर्वे या डेटा कलेक्शन की प्रक्रिया शुरू होती है, वैसे ही इसके नाम पर फ्रॉड का डर भी मंडराने लगा। Census 2027 के दौरान भी इसी तरह के स्कैम का खतरा रहेगा, जहां ठग फर्जी ऑफिसर्स बनकर फाइनेशियल जानकारी निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं या कॉल, SMS या लिंक के जरिए लोगों से जानकारी निकलवा सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि पहले आप समझ लें कि असली जनगणना में क्या सवाल पूछे जाएंगे, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को आसानी से पहचाना जा सके।

Advertisement

Census 2027: ये होंगे 33 सवाल

जनगणना के पहले चरण में घर, सुविधाओं और परिवार से जुड़ी बेसिक जानकारी ली जाएगी। इसमें शामिल सवाल इस तरह हैं:

  • मकान संख्या
  • जनगणना मकान संख्या
  • फ्लोर बनाने में प्रमुख सामग्री क्या लगी है
  • दीवार की प्रमुख सामग्री क्या है
  • छत की प्रमुख सामग्री क्या है
  • मकान का यूज
  • मकान की स्थिति
  • परिवार संख्या
  • परिवार में कुल लोगों की संख्या
  • परिवार के मुखिया का नाम
  • मुखिया का लिंग
  • SC/ST/अन्य वर्ग स्थिति
  • मकान का स्वामित्व
  • कमरों की संख्या
  • विवाहित जोड़ों की संख्या
  • पीने के पानी का मुख्य स्रोत
  • पानी की उपलब्धता
  • रोशनी का मुख्य स्रोत
  • शौचालय की सुविधा
  • शौचालय का टाइप
  • गंदे पानी का निकास
  • नहाने की सुविधा
  • किचन और LPG/PNG की उपलब्धता
  • खाना बनाने का ईंधन
  • रेडियो/ट्रांजिस्टर
  • टीवी की उपलब्धता
  • इंटरनेट की सुविधा
  • लैपटॉप/कंप्यूटर
  • फोन/मोबाइल
  • साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल
  • कार/जीप/वैन
  • मुख्य अनाज
  • मोबाइल नंबर (संपर्क के लिए)

ये सभी सवाल केवल घरेलू स्थिति और सुविधाओं को समझने के लिए हैं, ताकि देशभर में इंफ्रास्ट्रक्चर और जीवन स्तर का सही डेटा जुटाया जा सके।

Advertisement

Census 2027 के नाम पर ऐसे हो सकते हैं फ्रॉड

जनगणना के दौरान सबसे बड़ा जोखिम फर्जी कॉल और ऑनलाइन स्कैम का होता है। ठग खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर लोगों से जानकारी मांग सकते हैं या “ऑनलाइन फॉर्म” के नाम पर लिंक भेज सकते हैं। कई मामलों में फर्जी ऐप डाउनलोड करवाने की कोशिश भी की जाती है, जिससे आपका डेटा चोरी हो सकता है।

ऐसे में ध्यान रखने वाली बात ये है कि असली जनगणना में कभी भी आपसे बैंक डिटेल, OTP या किसी तरह की फाइनेंशियल जानकारी नहीं मांगी जाती। अगर कोई व्यक्ति या कॉल इन चीजों की मांग करता है, तो वो साफ तौर पर संदिग्ध है।

Advertisement

खुद से Online भी कर सकते हैं सबमिशन

Self-enumeration इस जनगणना का सबसे बड़ा नया फीचर है। इसमें नागरिक खुद सरकारी पोर्टल पर जाकर अपनी डिटेल्स भर सकते हैं। यह पूरी तरह ऑप्शनल है, लेकिन इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है क्योंकि इससे समय की बचत होती है और डेटा ज्यादा सही तरीके से रिकॉर्ड होता है।

ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

यूजर्स को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना राज्य चुनना होगा, फिर मोबाइल नंबर और OTP के जरिए वेरिफिकेशन करना होगा। इसके बाद वे अपनी भाषा चुनकर सभी जरूरी जानकारी भर सकते हैं। सबमिट करने के बाद एक 11-digit ID मिलेगी, जिसे बाद में एन्यूमरेटर को दिखाना होगा। खास बात यह है कि यूजर अपनी एंट्री को ड्राफ्ट में सेव कर सकता है और तय समय तक उसमें बदलाव भी कर सकता है।

Advertisement

कैसे रहें सुरक्षित

किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और WhatsApp या SMS के जरिए आए फॉर्म या ऐप को डाउनलोड न करें। अगर कोई व्यक्ति खुद को अधिकारी बताता है, तो उसकी पहचान जरूर जांचें। बिना वेरिफिकेशन के कोई भी निजी जानकारी शेयर न करें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  2. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  2. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  3. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  4. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  7. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  8. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  9. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.