मैरिज सर्टिफिकेट घर बैठे बनवाएं, ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट पाने का सबसे आसान तरीका जानें यहां

यहां हम आपको ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट प्राप्त करने का आसान तरीका बता रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 सितंबर 2026 13:17 IST
ख़ास बातें
  • किसी सरकारी स्कीम, ज्वाइंट बैंक अकाउंट का लाभ लेने में अनिवार्य दस्तावेज
  • ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट आसानी से प्राप्त किया जा सकता है
  • आवेदन करने से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखें

मैरिज सर्टिफिकेट एक अनिवार्य डॉक्यूमेंट के रूप में कई जगह काम आता है।

Photo Credit: iStock

अगर आप शादीशुदा हैं और मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नहीं बना है तो हम आपको इसका आसान तरीका यहां पर बता रहे हैं। कई बार यह एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट के रूप में कई जगहों पर अनिवार्य रूप से मांगा जाता है। उदाहरण के लिए किसी सरकारी स्कीम, ज्वाइंट बैंक अकाउंट या अन्य ऐसे ही किसी काम में कई बार व्यक्ति को शादीशुदा होने का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य हो सकता है।  यहां हम आपको ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट प्राप्त करने का आसान तरीका बता रहे हैं। संबंधित राज्य के स्टैम्प एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के पोर्टल पर इसके लिए आसानी से आवेदन किया जा सकता है। यहां पर हम आपको उत्तर प्रदेश का उदाहरण देकर समझा रहे हैं। 

मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे बनवाएं

  • सबसे पहले आपको सरकारी बीएलओ (Sarkari BLO) वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • यहां पर 'सरकारी कार्य' ऑप्शन को सिलेक्ट करें। 
  • इसके बाद 'Marriage Certificate (New) बनाएं' पर क्लिक करें। 
  • यहां पर आपको नवीन आवेदन प्रपत्र भरें पर क्लिक करें। 
  • आपके सामने एक Sign Up फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको जरूरी जानकारी भरनी होगी। 
  • यहां पर नाम, यूजरआईडी, पासवर्ड, मोबाइल नं, ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारी भर कर रिजस्टर करें। 
  • इसके बाद आपकी आईडी तैयार हो जाएगी। 
  • तैयार आईडी में अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालें और लॉगिन करें। 
  • इसके बाद विवाह आवेदन प्रपत्र में मांगी गई सभी प्रकार जानकारी आपको भरनी होगी। 
  • जानकारी देने के बाद आपको अपना फॉर्म सब्मिट करना होगा। 
  • फॉर्म सब्मिट करने के उपरांत आपको आपका मैरिज सर्टिफिकेट मिल जाएगा। 

जरूरी दस्तावेज रखें तैयार
आवेदन करने से पहले अपने जरूरी दस्तावेज तैयार करके रखें जो कि इस प्रकार हो सकते हैं। 

  • वर और वधू का आधार कार्ड या पहचान पत्र, जिसमें वोटर आईडी, पैन कार्ड या पासपोर्ट शामिल हो सकता है। 
  • आयु का प्रमाण जिसमें जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट शामिल हो सकती है। 
  • निवास प्रमाण पत्र जिसमें राशन कार्ड, बिजली का बिल या आधार कार्ड मांगा जा सकता है। 
  • शादी के प्रमाण के तौर पर शादी का कार्ड और शादी की तस्वीरें तैयार रखें।

अधिक जानकारी के लिए पोर्टल पर दिए गए दिशा निर्देशों को पढ़ना न भूलें। 

इस तरह से घर बैठे आप अपना ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। यह एक अनिवार्य डॉक्यूमेंट के रूप में कई जगह काम आता है। मसलन पासपोर्ट और वीजा के लिए, विदेश यात्रा के लिए आवेदन करते समय पति-पत्नी के संबंध का वैध प्रमाण देने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट मांगा जाता है। इसके साथ ही बैंक में जॉइंट अकाउंट (संयुक्त खाता) खोलने या बैंक खाते में जीवनसाथी का नाम बतौर नॉमिनी जोड़ने के लिए इसकी जरूरत होती है। किसी बीमा (Insurance) पॉलिसी में क्लेम करने या संपत्ति और उत्तराधिकार से जुड़े कानूनी दावों के समय इसकी आवश्यकता पड़ती है। पति-पत्नी के रूप में मिलने वाले कई सरकारी लाभों और योजनाओं का फायदा उठाने के लिए प्रमाण पत्र मांगा जाता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.