Apaar ID क्या है? कैसे बनाएं, जानें क्यों है छात्रों के लिए जरूरी

Apaar ID कार्ड एक यूनिक डिजिटल एकेडमिक पहचान पत्र है जिसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा 2023 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NIP)  2020 के तहत शुरू किया गया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 16:19 IST
ख़ास बातें
  • Apaar ID कार्ड एक यूनिक डिजिटल एकेडमिक पहचान पत्र है।
  • Apaar ID कार्ड को शिक्षा मंत्रालय द्वारा 2023 में पेश किया गया था।
  • Apaar ID कार्ड स्कूल/कॉलेज में छात्रों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखता है।

Apaar ID कार्ड एक यूनिक डिजिटल एकेडमिक पहचान पत्र है।

Photo Credit: Unsplash/Hiroyoshi Urushima

Apaar ID कार्ड एक यूनिक डिजिटल एकेडमिक पहचान पत्र है जिसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा 2023 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NIP)  2020 के तहत शुरू किया गया था। इससे स्कूल/कॉलेज में छात्रों का रिकॉर्ड सुरक्षित तरीके से स्टोर करने के साथ ट्रैक भी किया जा सकता है। Apaar ID की फुल फॉर्म ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री है। डिजिलॉकर के जरिए Apaar ID का उपयोग करके डिजिटल एकेडमिक रिकॉर्ड तक एक्सेस लिया जा सकता है। आइए Apaar ID के बारे में विस्तार से जानते हैं।

छात्रों के लिए Apaar ID क्यों है जरूरी?

शिक्षा मंत्रालय और भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NIP) 2020 के तहत भारत में स्कूल के छात्रों के लिए यूनिक आईडी नंबर बनाने के लिए डिजिटल आईडी कार्ड Apaar ID कार्ड पेश किया, जिसे वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी कार्ड के नाम से भी जाना जाता है। APAAR कार्ड में 12 डिजिट का यूनिक APAAR नंबर होता है जो कि एक यूनिक पहचान संख्या है। इसका इस्तेमाल करके छात्र सभी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं और अपने एकेडमिक रिकॉर्ड को आसानी से सुरक्षित रख सकते हैं।

Apaar ID कार्ड भारत में प्राइवेट और सरकारी स्कूल या कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए वैध है। स्कूल और कॉलेज प्री-प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन तक एनरोल होने वाले हर छात्र को यह कार्ड प्रदान करेंगे। Apaar ID कार्ड एक जीवन भर चलने वाला आईडी नंबर है जो छात्रों की एकेडमिक उपलब्धियों को ट्रैक करता है और एक स्कूल से दूसरे स्कूल में ट्रांसफर आसान बनाता है। इसके जरिए छात्र अपने एकेडमिक क्रेडिट और डिग्री समेत कई जानकारी ऑनलाइन पा सकते हैं। इसमें छात्रों के स्कोरकार्ड, ग्रेड शीट, मार्कशीट, डिप्लोमा, डिग्री,सर्टिफिकेट और को-करिकुलम उपलब्धियां सुरक्षित रहती हैं। Apaar कार्ड छात्रों के पहले से मौजूद आधार आईडी से अलग है। यह सभी छात्रों के लिए फायदेमंद है क्योंकि उनका पूरा एकेडमिक डाटा जैसे कि रिवार्ड, डिग्री, स्कॉलरशिप और अन्य क्रेडिट, डिजिटली Apaar ID में ट्रांसफर हो जाएगा।

APAAR आईडी के लिए आवेदन करने से पहले आपको यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम (UDISE+) में रजिस्टर्ड होना चाहिए, क्योंकि आपका नाम UDISE+ यूनिक स्टूडेंट आइडेंटिफायर और आपके आधार कार्ड के रिकॉर्ड में दर्ज नाम के समान होना चाहिए। APAAR आईडी में आवेदन करने के लिए स्थायी शिक्षा संख्या (PEN) भी होना चाहिए।

Advertisement

Apaar ID कैसे बनाएं

  • Apaar ID आईडी कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको छात्र के स्कूल में जाना है।
  • फिर अभिभावक/माता-पिता की सहमति का फॉर्म भरना है और स्कूल में जमा करना है।
  • स्कूल छात्र की पहचान को वेरिफाई करेगा।
  • UDISE सिस्टम छात्र की PEN ID के आधार पर Apaar ID जनरेट करेगा।
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद Apaar ID बन जाएगी और छात्र के डिजिलॉकर अकाउंट में ऑटोमैटिक जुड़ जाएगी।
     

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.