सस्ता या स्मार्ट, BLDC या नॉर्मल मोटर? सही Ceiling Fan कैसे चुनें, यहां है पूरी गाइड

Ceiling Fan खरीदने से पहले जानें BLDC और इंडक्शन मोटर का फर्क, कौनसा फैन भारत के लिए बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2026 14:25 IST
ख़ास बातें
  • BLDC फैन कम बिजली में बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं
  • इंडक्शन मोटर फैन सस्ते और आम इस्तेमाल के लिए सही
  • कॉपर मोटर टिकाऊ होती है, जबकि BLDC ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी

Photo Credit: AI Generated

भारत जैसे देश में Ceiling Fan सिर्फ एक इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट नहीं बल्कि रोजमर्रा की जरूरत है। गर्मी के मौसम में यह सबसे किफायती और भरोसेमंद कूलिंग सॉल्यूशन माना जाता है। लेकिन आज के समय में मार्केट में इतने अलग-अलग तरह के फैन आ गए हैं कि सही ऑप्शन चुनना आसान नहीं रह गया है। अब सिर्फ स्पीड या साइज नहीं, बल्कि मोटर टेक्नोलॉजी, बिजली की खपत, डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स भी मायने रखते हैं। खासकर BLDC और पारंपरिक मोटर वाले फैन के बीच का फर्क समझना जरूरी हो गया है। अगर आप नया Ceiling Fan खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समझना जरूरी है कि कौनसा टाइप आपके घर, बजट और इस्तेमाल के हिसाब से सही रहेगा।

Ceiling Fan के मुख्य टाइप कौन-कौन से हैं

Ceiling Fan को अगर बेसिक लेवल पर समझें, तो भारत में मुख्य तौर पर तीन तरह के फैन ज्यादा पॉपुलर हैं। पहला होता है स्टैंडर्ड इंडक्शन मोटर वाला फैन, जो सालों से इस्तेमाल हो रहा है और आमतौर पर सस्ता भी होता है। दूसरा आता है BLDC (ब्रशलेस डायरेक्ट करंट) मोटर वाला फैन, जो नई टेक्नोलॉजी पर आधारित है और बिजली की बचत के लिए जाना जाता है। इसके अलावा डेकोरेटिव और स्मार्ट फैन भी आते हैं, जिनमें डिजाइन के साथ रिमोट कंट्रोल, टाइमर और ऐप सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Advertisement

इंडक्शन मोटर vs BLDC मोटर: क्या है फर्क

इंडक्शन मोटर वाले फैन सबसे ज्यादा कॉमन होते हैं। इनकी कीमत कम होती है और मेंटेनेंस भी आसान होता है। लेकिन ये ज्यादा बिजली खपत करते हैं, खासकर अगर लंबे समय तक चलते हैं। वहीं BLDC मोटर वाले फैन इसी जगह पर बेहतर साबित होते हैं। ये कम बिजली में ज्यादा परफॉर्मेंस देते हैं और इनकी लाइफ भी लंबी होती है, लेकिन इनके खराब होने पर रिपेयरिंग या तो नहीं होती, या महंगी पड़ती है। वहीं, इनकी शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन लंबे समय में बिजली की बचत से इसकी भरपाई हो जाती है।

कॉपर मोटर और BLDC मोटर में क्या अंतर है

कॉपर मोटर और BLDC मोटर को लेकर अक्सर कन्फ्यूजन होता है। कॉपर मोटर का मतलब होता है कि मोटर की वाइंडिंग कॉपर से बनी है, जिससे हीट कम होती है और मोटर ज्यादा टिकाऊ बनती है। वहीं जैसा हमने ऊपर बताया, BLDC एक अलग मोटर टेक्नोलॉजी है, जिसमें ब्रश का इस्तेमाल नहीं होता और यह इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल से चलता है। आसान शब्दों में कहें तो BLDC मोटर ज्यादा एडवांस और एनर्जी एफिशिएंट होती है, जबकि कॉपर मोटर मजबूती के लिए जानी जाती है। आजकल कई BLDC फैन में भी कॉपर वाइंडिंग दी जाती है।

Advertisement

भारत के लिए कौनसा Ceiling Fan बेहतर है

भारतीय कंडीशन्स को देखते हुए BLDC फैन एक बेहतर ऑप्शन बनकर सामने आए हैं। जहां बिजली की कटौती ज्यादा होती है या इन्वर्टर का इस्तेमाल होता है, वहां BLDC फैन ज्यादा फायदेमंद होते हैं क्योंकि ये कम पावर में भी आसानी से चलते हैं। दूसरी तरफ, अगर आपका बजट कम है और आपको बेसिक इस्तेमाल के लिए फैन चाहिए, तो इंडक्शन मोटर वाला फैन भी सही विकल्प है।

Advertisement

3 ब्लेड या 4 ब्लेड Ceiling Fan: कौनसा बेहतर है

Ceiling fan में 3 ब्लेड और 4 ब्लेड का चुनाव ज्यादातर लोगों को कन्फ्यूज करता है, लेकिन दोनों का काम और यूज अलग होता है। 3 ब्लेड वाले फैन आमतौर पर ज्यादा स्पीड और बेहतर एयर थ्रो देते हैं, इसलिए ये बड़े कमरे या ज्यादा गर्मी वाले इलाकों के लिए अच्छे माने जाते हैं। वहीं 4 ब्लेड वाले फैन थोड़े कम स्पीड पर चलते हैं लेकिन ज्यादा स्टेबल और शांत होते हैं, जिससे ये बेडरूम या ऑफिस जैसे जगहों के लिए सही रहते हैं जहां कम शोर जरूरी होता है। इसके अलावा 4 ब्लेड फैन का डिजाइन ज्यादा प्रीमियम लगता है, लेकिन बिजली की खपत और एयरफ्लो के मामले में 3 ब्लेड फैन ज्यादा एफिशिएंट माने जाते हैं।

स्मार्ट फीचर्स और डिजाइन का कितना महत्व है

आजकल Ceiling Fan सिर्फ कूलिंग के लिए नहीं, बल्कि इंटीरियर का हिस्सा भी बन चुका है। मार्केट में ऐसे फैन भी आते हैं जिनमें रिमोट कंट्रोल, टाइमर, स्लीप मोड और स्मार्टफोन ऐप से कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। बड़े शहरों में स्मार्ट फैन की डिमांड बढ़ रही है, जबकि छोटे शहरों में अभी भी सिंपल और मजबूत फैन ज्यादा पसंद किए जाते हैं। यदि आपको स्विच बोर्ड तक पहुंचकर फैन ऑन/ऑफ या रेगुलेटर से स्पीड कंट्रोल करने में कोई परेशानी नहीं है, तो स्मार्ट फीचर्स के लिए एक्स्ट्रा कीमत चुकाने से बच सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर डिजाइन के लिए एक्स्ट्रा कीमत चुकाना पूरी तरह से यूजर की इच्छा के ऊपर निर्भर करता है।

Advertisement

कौनसा Ceiling Fan खरीदना चाहिए

फाइनल निर्णय लेते समय आपको अपने इस्तेमाल और बजट को ध्यान में रखना चाहिए। अगर आप रोजाना लंबे समय तक फैन चलाते हैं और बिजली की बचत करना चाहते हैं, तो BLDC फैन बेहतर रहेगा, जिसमें आजकल Atomberg और Crompton पॉपुलर ब्रांड हैं। वहीं, कम कीमत में एक सिंपल और भरोसेमंद ऑप्शन चाहिए, तो इंडक्शन व कॉपर मोटर वाले फैन में Bajaj, Crompton, Havells, Orient, Usha आदि कुछ पॉपुलर ब्रांड्स हैं।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  3. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  4. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  5. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  6. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  7. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  8. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  9. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  10. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.