72,340 रुपये सस्ती मिल रही Honda की ये सनरूफ वाली फैमिली कार, 1 लीटर पेट्रोल में दौड़ती है इतने किलोमीटर!

Honda WR-V पेट्रोल में 1199cc का 4 सिलेंडर SOHC i-VTEC इंजन दिया गया है जो कि 6,000 आरपीएम पर 90PS की पावर और 4,800 आरपीएम पर 110NM टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जनवरी 2023 16:28 IST
ख़ास बातें
  • ऑफर की बात की जाए तो Honda WR-V पर 72,340 रुपये तक छूट मिल रही है।
  • Honda WR-V की एक्स शोरूम कीमत 9,10,900 रुपये से लेकर 9,89,107 रुपये है।
  • Honda WR-V पेट्रोल में 1199cc का 4 सिलेंडर SOHC i-VTEC इंजन दिया गया है।

Photo Credit: Honda Car India

अगर आप अपनी फैमिली के लिए नई कार तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी होंडा साल 2023 की शुरुआत में अपनी कारों पर डिस्काउंट प्रदान कर रही है। हालांकि बीते साल दिसंबर में भी कारों पर डिस्काउंट था, लेकिन अब यह डिस्काउंट पहले से ज्यादा बढ़ चुका है। आज हम Honda WR-V  की बात कर रहे हैं, जिसे आप भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आइए Honda WR-V  पर डिस्काउंट, कीमत और इंजन आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Honda WR-V पर ऑफर


ऑफर की बात की जाए तो Honda WR-V पर 72,340 रुपये तक छूट मिल रही है। Honda WR-V पेट्रोल वेरिएंट पर डिस्काउंट:
होंडा कार्स इंडिया की ऑफिशियल साइट के मुताबिक 30,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट मिल रहा है। या फिर 35,340 रुपये तक की एक्सेसरीज ली जा सकती हैं। कार एक्सचेंज करने पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कस्टमर लॉयल्टी बोनस के तहत 5,000 रुपये की बचत हो सकती है। होंडा कार एक्सचेंज बोनस के तहत 7 हजार रुपये की छूट मिल रही है। कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तहत 5,000 रुपये का लाभ मिल रहा है। 
 

Honda WR-V की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Honda WR-V  की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 9,10,900 रुपये से लेकर 9,89,107 रुपये तक है।
Advertisement
 

Honda WR-V के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Honda WR-V पेट्रोल में 1199cc का 4 सिलेंडर SOHC i-VTEC इंजन दिया गया है जो कि 6,000 आरपीएम पर 90PS की पावर और 4,800 आरपीएम पर 110NM टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो यह एक एक लीटर पेट्रोल में 16.5 किमी का माइलेज दे सकती है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इस कार में 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स दिया गया है।
डाइमेंशन की बात की जाए तो Honda WR-V की लंबाई 3,999 mm, चौड़ाई 1,734 mm, ऊंचाई 1,601 mm, व्हीलबेस 2,555 mm, कर्ब  वजन    1,087 किलो, फ्यूल टैंक कैपेसिटी 40 लीटर, सीटिंग कैपेसिटी 5 सीटर और बूट स्पेस 363 लीटर है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cars under 1000000, Cheapest Car, Family Car

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.