Honda ने 471cc इंजन के साथ पेश की Honda NX500 बाइक, जानें कीमत

यह व्हाइट, ब्लैक, और रेड कलर ऑप्शंस में आती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जनवरी 2024 20:30 IST
ख़ास बातें
  • बाइक के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी हैं।
  • इसकी डिलीवरी फरवरी 2024 से शुरू होने की बात कही जा रही है।
  • यह व्हाइट, ब्लैक, और रेड कलर ऑप्शंस में आती है।

Honda NX500 में 471cc लिक्विड कूल्ड ट्विन पैरेलल इंजन लगा है।

Photo Credit: Honda

Honda ने अपनी नई बाइक Honda NX500 को लॉन्च कर दिया है। बाइक तीन कलर ऑप्शंस- व्हाइट, ब्लैक, और रेड के साथ आती है। इसमें 471सीसी लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है। इंजन 47.5 होर्स पावर, और 43Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियर बॉक्स मिलता है। जिसके साथ में स्लिप एंड ग्लिच असिस्ट भी मिलता है। 17.5 लीटर क्षमता के टैंक वाली ये बाइक वजन में 196 किलोग्राम की है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Honda NX500 price in India

Honda NX500 की भारत में कीमत 5.90 लाख रुपये है जो कि इसका एक्स शोरूम (दिल्ली) प्राइस है। जैसा कि पहले बताया गया है यह व्हाइट, ब्लैक, और रेड कलर ऑप्शंस में आती है। बाइक के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। इसकी डिलीवरी फरवरी 2024 से शुरू होने की बात कही जा रही है। 
 

Honda NX500 Engine, Power, Features

Honda NX500 में 471cc लिक्विड कूल्ड ट्विन पैरेलल इंजन लगा है। इंजन 47.5 होर्स पावर, और 43Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियर बॉक्स मिलता है। बाइक में डायमंड फ्रेम है जो कि यूएसडी फॉर्क के साथ सस्पेंडेड आता है। इसमें प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें फ्रंट में 296mm ट्विन डिस्क दिए गए हैं। रियर में 240mm डिस्क दिया गया है। इसका डुअल चैनल एबीएस स्टैंडर्ड फॉर्म में आता है। बाइक में फ्रंट साइड में 19 इंच एलॉय व्हील है जबकि रियर में 17 इंच का व्हील है। 

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ में स्मार्टफोन पेअर किया जा सकता है जहां पर राइडर नेविगेशन डेटा देख सकता है, और नोटिफिकेशन भी प्राप्त कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.