Honda Hornet 2.0 184cc इंजन के साथ भारत में 1.39 लाख रुपये में लॉन्च, बुकिंग शुरू

Honda Hornet 2.0 की भारत में कीमत1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अगस्त 2023 14:13 IST
ख़ास बातें
  • Honda Hornet 2.0 की कीमत1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है
  • बाइक को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से बुक किया जा सकता है
  • Honda का कहना है कि बाइक की डिलीवरी सितंबर से शुरू होगी

Honda Hornet 2.0 के डिजाइन में मूल मॉडल की तुलना में कोई बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं

होंडा (Honda) ने भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट टू-व्हीलर Honda Hornet 2.0 लॉन्च किया है। नई मोटरसाइकिल मूल Hornet की तुलना में कई सुधार लेकर आती है। इसमें OBD2-अनुपालक इंजन और नए फीचर्स हैं। हालांकि कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी की गई है। इसमें 184.4cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 8,500rpm पर 17bhp की मैक्सिमम पावर और 6,000rpm पर 15.9Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इंजन पांच-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। नई हॉर्नेट 2.0 मोटरसाइकिल में एक नया असिस्ट और स्लिपर क्लच भी है जो अपशिफ्ट को आसान बनाता है।
 
Honda Hornet 2.0 की भारत में कीमत1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। बाइक की बुकिंग चालू की जा चुकी है और इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। Honda का कहना है कि बाइक की डिलीवरी सितंबर से शुरू होगी। होंडा स्टैंडर्ड रूप में 3 साल की वारंटी दे रही है, ग्राहक 7 साल की अतिरिक्त वारंटी का विकल्प भी चुन सकते हैं।

नई Honda Hornet 2.0 काफी हद तक पिछली पीढ़ी जैसी ही दिखती है। कोई बड़ा डिजाइन अपडेट नहीं है और ना ही कोई नया कलर ऑप्शन दिया गया है। हालांकि, इंजन और फीचर्स में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। इसमें अप-साइड डाउन (USD) फ्रंट फोर्क मिलता है, जो कंपनी के अनुसार, सब-200cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में पहली बार देखने को मिल रहा है। बाइक मोनो-शॉक रियर सस्पेंशन और अलॉय व्हील के साथ आती है। इसमें स्प्लिट सीट सेटअप मौजूद है। कंपनी ने बाइक में सिंगल-चैनल एबीएस के साथ दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक शामिल की हैं।

बाइक में LED हेडलाइट्स, शार्प बॉडी पैनल के साथ एक मस्कुलर फ्यूलन टैंक और नए ग्राफिक्स हैं जो इसे आक्रामक लुक देते हैं। हेडलाइट्स के साथ-साथ टेललैंप और इंडिकेटर भी LED हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है जो गियर का स्टेटस भी दिखाता है।
Advertisement

Hornet 2.0 को OBD2-अनुपालक इंजन मिलता है। इसमें 184.4cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है, जिसे पांच-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें नया असिस्ट और स्लिपर क्लच भी है जो अपशिफ्ट को आसान बनाता है और धीमी रफ्तार में हार्ड डाउनशिफ्ट पर रियर व्हील लॉक-अप को मैनेज करता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.