इलेक्ट्रिक व्हीकल में छप्पर फाड़ हुई इस कंपनी की बिक्री, 102.59% का हुआ फायदा, बनी नंबर 1

Ampere तीसरे स्थान पर है जिसने अगस्त 2022 में 6,402 यूनिट्स बेचीं और 703.26% की साल दर साल ग्रोथ हासिल की। वहीं महीने दर महीने की ग्रोथ 1.20% रही।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 सितंबर 2022 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Hero Electric ने 10,482 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप पर है।
  • Okinawa ने 8,558 यूनिट्स बेचीं और दूसरे स्थान पर है।
  • Ampere तीसरे स्थान पर है जिसने अगस्त 2022 में 6,402 यूनिट्स बेची हैं।

Photo Credit: Hero Electric

भारत भविष्य में सबसे बड़े ईवी मार्केट में से एक बनने वाला है और यह इंडस्ट्री के एक्सपर्ट का अनुमाना है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर भारत को यह खिताब हासिल करने में अहम योगदान निभाएंगे। भारत मोटरसाइकिल के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा बाजार कहलाता है। केंद्र और राज्य की सब्सिडी भी इसके प्रोत्साहन में मदद कर रही है। इस वजह के चलते देश में ईवी स्टार्टअप शुरुआत कर रहे हैं और ग्रीन रेवोल्यूशन को आगे बढ़ा रहे हैं। आज हम आपको बता रहे हैं FADA द्वारा बताए गए डाटा के साथ इस सेगमेंट कंपनियां कैसा कर रही हैं।
 

अगस्त 2022 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल:


Hero Electric ने 5,302 यूनिट वॉल्यूम ग्रोथ और 102.59% सालाना ग्रोथ के साथ 10,482 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप का स्थान हासिल किया। हीरो इलेक्ट्रिक ने वॉल्यूम में 1,528 यूनिट की ग्रोथ के साथ 17.06 प्रतिशत महीने-दर महीने की ग्रोथ हासिल की। यह इस सेगमेंट का कुल 20.77% हिस्सा है। Okinawa दूसरे स्थान पर है। Okinawa ने 8,558 यूनिट्स बेचीं और 5,703 यूनिट्स के साथ 199.75% की सालाना ग्रोथ हासिल की। इसके अलावा महीने दर महीने में 460 वॉल्यूम ग्रोथ के साथ 5.6 प्रतिशत की ग्रोथ भी दर्ज की। इस सेग्मेंट में ओकिनावा की 18.15% हिस्सेदारी है। 

Ampere तीसरे स्थान पर है जिसने अगस्त 2022 में 6,402 यूनिट्स बेचीं और 703.26% की साल दर साल ग्रोथ हासिल की। वहीं महीने दर महीने की ग्रोथ 1.20% रही। इस सेगमेंट में मार्केट में हिस्सेदारी 12.68% है।  चौथे स्थान पर TVS ने 6,301 यूनिट्स की बिक्री की जोकि साल दर साल के हिसाब से 867.90% ग्रोथ और माह दर माह के हिसाब से 46.88% ग्रोथ हुई। टीवीएस मार्केट में 9.62% हिस्सा रखती है। 5वें स्थान पर Ather Energy ने 227.79% साल दर साल ग्रोथ और 309.93% माह दर माह ग्रोथ दर्ज करते हुए 5,284 यूनिट्स की बिक्री की। 
Advertisement

Ola ने छठे स्थान पर रहते हुए 11.08% की कमी दर्ज की। इस दौरान कंपनी ने कुल 3,435 यूनिट्स की बिक्री की। इस सेगमेंट में ओला की 6.81% हिस्सेदारी है। सातवें स्थान पर Bajaj ने 2,578 यूनिट्स बेचने के साथ 223.87% की सालाना ग्रोथ दर्ज की, जिसके साथ 5.57% की माह दर माह वृद्धि भी है।  Revolt ने 1,647 और Benling ने 1,046 यूनिट्स बेचीं।  दोनों साल दर साल में ग्रोथ दर्ज की और माह दर माह में थोड़ी कमी देखी। Okaya ने 10वें स्थान पर रहते हुए 880 यूनिट्स की बिक्री की और 18.22% की महीने दर महीने की गिरावट दर्ज की।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.