सिंगल चार्ज में 125km तक की रेंज वाले भारत के 5 बेस्ट इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर कार्गो

Mahindra Treo Zor तीन वेरिएंट्स में आता है जिसमें पिकअप, डिलीवरी वैन और फ्लैट बेड शामिल हैं। IP67 रेटिंग वाली मोटर से लैस यह EV 10.7 hp की आउटपुट देता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अगस्त 2022 13:25 IST
ख़ास बातें
  • Piaggio Ape E-Xtra दो वेरिएंट्स में आता है
  • Euler Hi-load को कंपनी ने भारत का सबसे शक्तिशाली कार्गो कहा है
  • Omega Seiki Rage Plus सिंगल चार्ज में 120Km तक जाता है

Mahindra Treo Zor 550Kg तक वजन ले जा सकता है, सिंगल चार्ज में 125 Km चल सकता है।

Photo Credit: Mahindra

भारत में इलेक्ट्रिक मोटरव्हीकल तेजी से लोगों के जिन्दगी में जगह बनाते जा रहे हैं, चाहे वह रोजमर्रा के आवागमन के लिए इस्तेमाल में आने वाले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर हों या फिर गुड्स कैरियर। इसी के चलते इंडस्ट्रियल ऑटोमोबाइल बनाने वाली कंपनियां हर साल नए बैटरी चालित व्हीकल्स के साथ आ रही हैं। हालांकि, अभी पब्लिक चार्जिंग स्टेशन और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ऊंची कीमत के चलते भारतीय EV मार्केट अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने में काफी पीछे है। आज हम आपको भारत में इंडस्ट्रियल ऑटोमोबाइल सेक्टर में मिलने वाले 5 बेस्ट गुड्स कैरियर के बारे में बता रहे हैं। 
 

1. Mahindra Treo Zor

महिंद्रा का Treo Zor एक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, यह कंपनी के ट्रेओ प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह तीन वेरिएंट्स में आता है जिसमें पिकअप, डिलीवरी वैन और फ्लैट बेड शामिल हैं। IP67 रेटिंग वाली मोटर से लैस यह EV 10.7 hp की आउटपुट देता है। इसकी हाई टॉर्क आउटपुट 42Nm रेटिंग के साथ आती है। कंपना का दावा है कि यह 550 किलोग्राम तक वजन को ढो सकता है और सिंगल चार्ज में 125 Km चल सकता है। कंपनी इसके साथ 3 साल/80,000km की गारंटी देती है, दोनों में से जो पहले पूरा हो।   

2. Piaggio Ape E-Xtra

Piaggio Ape E-Xtra एक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर कार्गो है। यह दो वेरिएंट्स में आता है जिसमें E-Xtra FX (कार्गो) और E-City FX (पैसेंजर) मॉडल शामिल हैं। इसमें 48V की लिथियम बैटरी लगी है और 9.5kW की एनर्जी आउटपुट देता है। इसका स्ट्रक्चर मेटल का बना है और यह 6 फीट कार्गो डेक साइज में आता है। जरूरत के हिसाब से इसे कस्टमाइज भी किया जा सकता है। 

हेडलैंप्स के लिए इसमें ऑप्शन मिल जाते हैं, साथ ही यह कम्प्यूटराइज्ड ट्रांसमिशन, हिल मेंटेन हेल्प, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और डुअल टोन सीट्स के साथ आता है। कंपनी इसके लिए दावा करती है कि इसकी बैटरी जीरो से 100 प्रतिशत 3 घंटे और 45 मिनट में चार्ज हो जाती है। 
 

3. Omega Seiki Rage Plus

Omega Seiki Rage Plus या Omega Seiki Rage + एक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर कार्गो है। इसमें 7.5kW की बैटरी लगी है और सिंगल चार्ज में यह 120km तक जा सकता है। बैटरी 4.8kW एनर्जी देती है और 3 से 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। बैटरी के साथ कंपनी 3 साल/ 50,000km की गारंटी देती है, दोनों में से जो पहले पूरा हो। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है जो पेस, ओडोमीटर, बची हुई बैटरी और ड्राइविंग मोड आदि के बारे में जानकारी देता है। 
Advertisement
 

4. Euler Hi-load

Euler Hi-load एक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर कार्गो है। कंपनी का दावा है कि यह भारत में मौजूद सबसे शक्तिशाली इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर है। इसमें 12.4 kWh बैटरी है और सिंगल चार्ज के लिए ARAI सर्टिफाइड 151 km की रेंज है। इसकी मोटर 10.96 kW की पीक एनर्जी देती है और 88.55 Nm का टॉर्क पैदा करती है। 

यह कार्गो थ्री-व्हीलर तीन चार्जिंग वेरिएंट्स में आता है जिसमें (1) ऑनबोर्ड चार्जर, जो ऑटो के साथ आते हैं, (2) लाइटनिंग चार्जर, जो 15 मिनट में 50km रेंज देते हैं और (3) चार्ज ऑन व्हील्स शामिल हैं। कंपनी इसके साथ 3 साल/80,000km की गारंटी देती है, दोनों में से जो भी पहले पूरा हो। 
Advertisement
 

5. Kinetic Safar Jumbo

Kinetic Safar Jumbo एक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर कार्गो है। यह L5 क्लास के नीचे आता है। यह 1 टन GVW क्षमता वाला व्हीकल है। यह 500Kg तक पे-लोड ले जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 55kph की स्पीड देता है और 10 लेवल की ग्रेडेबिलिटी देता है। इसकी बॉडी मेटल की बनी है, चेसिस पर CED कोट वाली मेटल का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें डिजिटल कलस्टर, डाइनेमिक एसओसी, CAN आधारित कंट्रोलर Kinetic Konnect ऐप और जीपीएस के साथ दिया गया है। रियर में इसमें सस्पेंशन भी मिलता है। Kinetic Safar Jumbo में लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो सिंगल चार्ज में 120km तक की रेंज दे सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.