देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन

H1N1 वायरस से बचाव के लिए भीड़ में फेस मास्क पहनना मददगार साबित होता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अगस्त 2026 08:29 IST
ख़ास बातें
  • भीड़-भाड़ वाले इलाकों में फेस मास्क पहनकर रखना चाहिए।
  • दिल्ली में H1N1 वायरस के केस तेजी के साथ बढ़ रहे हैं।
  • बीमार होने की स्थिति में घर पर रहना चाहिए या खुद को आइसोलेट रखना चाहिए।

फेस मास्क लगाने से प्रदूषण से बचाव होता है।

Photo Credit: Pexels/Luis Quintero

दिल्ली में H1N1 वायरस के केस तेजी के साथ बढ़ रहे हैं, जिसके लेकर डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों पर इसका खतरा ज्यादा है, जिन्हें गंभीर इन्फेक्शन हो सकते हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट के डाटा के अुसार, दिल्ली में अब तक 2,300 से ज्यादा इंफ्लूएंजा-ए के केस रिकॉर्ड किए जा चुके हैं, जिसमें H1N1 के 1,777 शामिल हैं। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि वायरस से बचाव के लिए साफ-सफाई का खासतौर पर ध्यान देना जरूरी है और भीड़ में फेस मास्क लगाकर चलना चाहिए। ऑनलाइन बाजार में कई मास्क मौजूद हैं जो कि आपको वायरस से बचाव करने में मदद कर सकते हैं, आइए विस्तार से जानते हैं।

कैसे कर सकते हैं बचाव

  • हाथों और सांस लेने से जुड़ी साफ-सफाई बनाए रखना चाहिए।
  • भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना चाहिए।
  • संक्रमित लोगों के ज्यादा करीब जाने से बचना चाहिए।
  • बीमार होने की स्थिति में घर पर रहना चाहिए या खुद को आइसोलेट रखना चाहिए।

सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अगर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जा रहे हैं तो आपको मास्क पहनकर रखना चाहिए, इससे आपको सांस के जरिए इस वायरस से संक्रमित होने की संभावना बहुत कम हो जाएगी। ऑनलाइन कई मास्क मौजूद हैं जो कि आपको इस वायरस के साथ-साथ धूल और प्रदूषण से भी सुरक्षित रखते हैं।

ऑनलाइन मौजूद फेस मास्क के 5 ऑप्शन

OxiClear N99 
OxiClear N99 ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹699 में उपलब्ध है। अगर आपका बजट 500-700 के बीच है तो आप OxiClear N99 इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि एक रीयूजेबल फेस मास्क है। इसमें 4 एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर और डिटेचेबल हैडबैंड आता है। यह D.R.D.O सर्टिफाइड है और इसका इस्तेमाल पुरुष और महिलाएं दोनों कर सकते हैं।

Advertisement

Atovio Nova N99 Anti-Pollution Face Mask
Atovio Nova N99 Anti-Pollution Face Mask अमेजन पर ₹497 में लिस्ट किया गया है। यह एक एंटी पॉल्युशन फेस मास्क है जो कि 8 रिप्लेसेबल कार्बन फिल्टर के साथ आता है। इसमें ब्रीदेबल एयर वाल्व हैं। यह एक रीयूजेबल और धोने लायक मास्क है। इसमें फिल्ट्रेशन की 6 लेयर मिलती हैं और इसे घर पर धोया जा सकता है।

Ranksing 7502 Half Face Shield
Ranksing 7502 Half Face Shield अमेजन पर ₹1,999 में लिस्टेड है। यह P100 फिल्टर के दो पैक के साथ आता है, इससे प्रदूषण से बचाव होता है और अगर आप भीड़ में रहते हैं तो यह काफी मददगार साबित हो सकता है। यह धूल और गंदगी से बचाव प्रदान करता है।

Serplex Reusable Respirator Face Cover with Filters
Serplex Reusable Respirator Face Cover with Filters अमेजन पर ₹677 में खरीदा जा सकता है। भीड़ में यह बचाव आपको किसी वायरस के साथ-साथ प्रदूषण और धूल आदि से भी बचाव प्रदान करता है।

Advertisement

Onroad Co. Cotton Reusable And Washable 6 Layered Anti Pollution Mask
Onroad Co. Cotton Reusable And Washable 6 Layered Anti Pollution Mask मास्क अमेजन पर ₹379 में खरीदा जा सकता है। इस मास्क को रीयूज किया जा सकता है और घर पर भी वॉश किया जा सकता है। यह मास्क 6 लेयर्ड के साथ प्रदूषण से बचाव प्रदान करता है।

कैसे लक्षण आते हैं नजर
इस वायरस की चपेट में आने पर आम तौर पर बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द, ठंड लगना, थकान, नाक बहना और नाक बंद होने जैसे लक्षण नजर आते हैं। कुछ मरीजों खासतौर पर बच्चों को जी मिचलाना, उल्टी या दस्त की दिक्कत भी हो सकती है।

कैसे पता चलता है?
संक्रमण दिखने पर लोग इसका टेस्ट करवा सकते हैं और स्वाइन फ्लू का टेस्ट लगभग सभी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर्स में आसानी से उपलब्ध है। वहीं प्राइवेट हॉस्पिटल में टेस्टिंग का खर्च 1,500-5,000 के बीच आता है, जबकि पूरे रेस्पिरेटरी बायोफायर पैनल का खर्च 9,000-15,000 के बीच हो सकता है। वहीं सरकारी हॉस्पिटल में यह फ्री में हो सकता है।

Advertisement

डॉक्टर से सलाह जरूरी
आमतौर पर इन्फ्लूएंजा के अधिकतर मरीजों का इलाज आउटपेशेंट के तौर पर हो सकता है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर मरीजों को निमोनिया, सांस लेने में तकलीफ, ऑक्सीजन का स्तर कम होना, लगातार तेज बुखार या पहले से मौजूद बीमारी का बिगड़ना जैसी समस्याएं होंती हैं तो उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ सकता है। अगर लोगों को सांस लेने में बहुत तकलीफ, सीने में लगातार दर्द, ऑक्सीजन का स्तर 94 प्रतिशत से कम होना, उलझन महसूस होना, होंठ या उंगलियों के पोरों का नीला पड़ना या ठीक होने के बाद दोबारा बुखार आना जैसे लक्षण महसूस हों तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.