इंतजार खत्म! Gmail का सबसे बड़ा अपडेट, अब बदलें अपना पुराना Gmail ID, मिलेगा पसंद का यूजरनेम

यह नया फीचर अपडेट ऐसे यूजर्स के लिए बड़ी राहत है जो अपने पुराने जीमेल एड्रेस को बदलना चाहते थे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026 13:43 IST
ख़ास बातें
  • Google ने पुराने Gmail ID को बदलने के ऑप्शन दे दिया है।
  • बिना नया अकाउंट बनाए ही अपने पुराने जीमेल एड्रेस को बदल सकते हैं।
  • साथ में पुराना एड्रेस भी काम करेगा।

कंपनी ने 22 साल पुराने Gmail एड्रेस को बदलने का विकल्प दे दिया है।

Gmail ने अपना सबसे बड़ा अपडेट जारी कर दिया है जिसका इंतजार यूजर्स बहुत लंबे समय से कर रहे थे। कंपनी ने 22 साल पुराने Gmail एड्रेस को बदलने का विकल्प दे दिया है। यानी 2004 में लॉन्च के बाद से अगर आप अपना पुराना Gmail एड्रेस ही इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब उसे बदल सकते हैं और मनचाहा ईमेल आईडी बना सकते हैं। यानी कि @gmail.com से पहले का यूजरनेम आप अपनी पसंद से रख सकते हैं। यह यूजर्स के लिए बड़ी राहत है जो अपने पुराने जीमेल एड्रेस को बदलना चाहते थे। आइए जानते हैं कैसे काम करेगा फीचर और कैसे बना सकते हैं नया यूजरनेम! 

Google ने पुराने Gmail ID को बदलने के ऑप्शन दे दिया है। अब अब बिना नया अकाउंट बनाए ही अपने पुराने जीमेल एड्रेस को बदल सकते हैं। सालों से पुराने जीमेल एड्रेस का बोझ ढो रहे यूजर्स के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। Google Drive, Photos, Calendar और अन्य सर्विसेज के लिए भी यह बदलाव लागू किया गया है। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। आइए जानते हैं क्या बदलने वाला है इस अपडेट से  

क्या होगा बदलाव
जीमेल के यूजर्स अब अपना नया @gmail.com यूजरनेम ले सकते हैं, जो कि आपका मनपसंद होगा। इसके साथ में पुराना एड्रेस भी काम करेगा। पुराने जीमेल एड्रेस पर भी ईमेल पहले की तरह मिलते रहेंगे। यानी आपके सेंडर को कई दिक्कत नहीं होगी। आप पुराने एड्रेस से भी लॉगिन कर सकते हैं। जीमेल यूजरनेम बदलने से डेटा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और पूरा डेटा सुरक्षित रहेगा।

यूजरनेम बदलने की लिमिट
नया यूजरनेम आप बार बार नहीं बदल सकते हैं। इसके लिए कहा गया है कि साल में एक बार ही आप अपना यूजरनेम बदल सकते हैं। और नया यूजरनेम 3 बार ही बदला जा सकता है। यानी चौथे साल आपके पास यूजरनेम बदलने का विकल्प नहीं होगा। पुराने जीमेल एड्रेस को कंपनी वैकल्पिक यूजरनेम की जगह पर रखेगी। फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी होने वाला है जो पेशेवर जीमेल एड्रेस लेना चाह रहे थे। मसलन किसी बिजनेस आदि के लिए। 

Gmail में कैसे बदलें नया यूजरनेम  
Gmail में Sign In करें। 
अकाउंट लॉगिन करने के बाद Personal info पर जाएं। 
अब Change Google Account Email पर क्लिक करें। 
अपना वांछित यूजरनेम यहां पर डालें। चेक करें कि वह उपलब्ध है या नहीं। 
अब नया यूजरनेम डालने के बाद Change Email पर क्लिक करें और Yes पर टैप करें। 
आपका नया Gmail एड्रेस यहां से लागू हो जाएगा। 
ध्यान रहे कि नया यूजरनेम बदलने के बाद Chromebook, Remote Desktop और कुछ लॉगिन सर्विसेज में आपको हल्की परेशानी आ सकती है जिसके लिए कंपनी ने कुछ स्टेप्स फॉलो करने की सलाह दी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.