Flipkart Super Cooling Days: AC, कूलर और फ्रिज पर बंपर छूट, Rs 3,999 से शुरू डील्स

Flipkart का कहना है कि इस सेल को ग्राहकों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जहां नो-कॉस्ट EMI, प्री-अप्रूव्ड बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स जैसी फाइनेंसिंग सुविधाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2025 15:13 IST
ख़ास बातें
  • Voltas, LG, Blue Star जैसे ब्रांड्स के इन्वर्टर ACs पर 55% तक छूट
  • कूलर की रेंज में Bajaj, Kenstar और Hindware जैसे ब्रांड्स शामिल हैं
  • फ्रिज पर डिस्काउंट 60% तक का है और कीमतें 9,990 रुपये से शुरू होती हैं

Photo Credit: Flipkart

देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच Flipkart ने अपने सालाना सेल इवेंट Super Cooling Days के 7वें एडिशन का ऐलान कर दिया है। इस सेल का मकसद है ग्राहकों को बेहतरीन कूलिंग अप्लायंसेज सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराना। इस साल सेल 16 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगी और इसमें Voltas, LG, Haier, Whirlpool जैसे टॉप ब्रांड्स के AC, कूलर और फ्रिज पर बंपर छूट मिल रही है।

Flipkart का कहना है कि इस सेल को ग्राहकों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जहां नो-कॉस्ट EMI, प्री-अप्रूव्ड बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स जैसी फाइनेंसिंग सुविधाएं दी जा रही हैं। चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज के जरिए 8,000 रुपये तक का फायदा भी मिल सकता है। साथ ही Flipkart की सर्विस यूनिट Jeeves के जरिए इंस्टॉलेशन और आफ्टर-सर्विस को भी आसान और भरोसेमंद बनाया गया है।
Advertisement
 

AC Deals

Voltas, LG और Blue Star जैसे ब्रांड्स के टॉप रेटेड इन्वर्टर ACs पर 55% तक की छूट का दावा किया जा रहा है। AC की शुरुआती कीमत 26,490 रुपये है और इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर्स और एनर्जी एफिशिएंसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कुछ टॉप डील्स इस तरह हैं:
  • Voltas 1.5 टन 3 स्टार - 30,490 रुपये
  • Panasonic 1.5 टन 3 स्टार - 33,490 रुपये
  • LG 1.5 टन 3 स्टार - 34,690 रुपये
 

Air Cooler Deals

कूलर की रेंज में Bajaj, Kenstar और Hindware जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। पर्सनल कूलर 3,999 रुपये से शुरू हो रहे हैं जबकि डेजर्ट कूलर 4,999 रुपये से शुरू हैं। छोटे घरों से लेकर बड़ी जरूरतों तक सबके लिए कुछ न कुछ है। डील्स में शामिल हैं:

पर्सनल कूलर्स:
  • Kenstar 45L - 4,999 रुपये
  • Crompton 45L - 5,499 रुपये
  • Voltas 36L - 5,499 रुपये
  • Sansui 37L - 4,499 रुपये

Advertisement
डेजर्ट कूलर्स:
  • Kenstar 90L - 7,999 रुपये
  • Crompton 75L - 9,299 रुपये
  • Bajaj 90L - 10,999 रुपये
  • Hindware 85L - 8,499 रुपये

Flipkart के मुताबिक, डेजर्ट कूलर की डिमांड खासतौर पर टियर-2 शहरों में काफी बढ़ रही है, जहां उनकी लॉजिस्टिक्स सपोर्ट और तेज डिलीवरी से यूज़र्स को फायदा मिल रहा है।

इस साल की गर्मी में अगर आप फ्रिज अपग्रेड करने का सोच रहे हैं तो Flipkart की ये सेल सही मौका है। सिंगल डोर से लेकर डबल डोर और साइड-बाय-साइड तक, हर टाइप का ऑप्शन मौजूद है। डिस्काउंट 60% तक का है और कीमतें 9,990 रुपये से शुरू होकर 1,07,990 रुपये तक जाती हैं।
Advertisement
 

Refrigerator Deals

  • Samsung 350L 3 Star - 36,740 रुपये
  • Whirlpool 235L Triple Door - 23,740 रुपये
  • Haier 596L Side-by-Side - 52,740 रुपये

Samsung, Whirlpool और Haier जैसे ब्रांड्स इस सेल में 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रहे हैं ताकि प्रोडक्ट क्वालिटी और आफ्टर सेल्स सर्विस का भरोसा बना रहे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Flipkart, Flipkart Super Cooling Days, Flipkart sale
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.