Flipkart Big Billion Days सेल के पहले दिन इन प्रोडक्ट पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर

Flipkart Big Billion Days सेल सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है। सेल के पहले दिन टीवी, स्पीकर, वियरेबल और अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2018 15:36 IST
ख़ास बातें
  • एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट
  • Flipkart Big Billion Days सेल सभी ग्राहकों के लिए आज से शुरू
  • सेल के पहले दिन टीवी, एप्लायंसेज और अन्य प्रोडक्ट पर मिल रहे ऑफर्स
Flipkart Big Billion Days सेल सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत मंगलवार रात से हुई थी। सेल के पहले दिन टीवी, स्पीकर, वियरेबल और अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Flipkart Plus मेंबर्स स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर रात 9 बजे से डील्स को एक्सेस कर पाएंगे, अन्य ग्राहकों के लिए ऑफर्स मध्यरात्रि से उपलब्ध होंगे। ग्राहकों की सहूलियत के लिए Flipkart ने एचडीएफसी बैंक से हाथ मिलाया है। न्यूनतम 1,499 रुपये की खरीद पर यदि आप एचडीएफसी बैंक कार्ड से बिल का भुगतान करते हैं तो 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट ( 2,500 रुपये तक) दिया जाएगा। Flipkart Big Billion Days के दौरान आपको एक्सचेंज ऑफर, फोन पे यूजर को कैशबैक और बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी। हम अपने पाठकों को सेल के पहले दिन मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
 

Google Chromecast 2

गूगल क्रोमकास्ट 2 की कीमत वैसे तो 3,399 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान यह डिवाइस डिस्काउंट के बाद 1,999 रुपये में उपलब्ध है। Chromecast 2 को टीवी के एचडीएमआई पोर्ट में लगाया जाता है। इस डिवाइस की मदद से आप मोबाइल या कंप्यूटर पर मौजूद चीजों को टीवी पर देख सकते हैं। यह एंड्रॉयड, आईओएस, मैक और विंडोज डिवाइस के साथ काम करने में सक्षम है।
Advertisement
 

Sony 4K स्मार्ट एलईडी टीवी

सोनी 43 इंच 4K स्मार्ट एलईडी टीवी पर 37,901 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद टीवी 54,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। एक्सचेंज ऑफर के तहत अधिकतम डिस्काउंट की राशि 8,000 रुपये है। एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। सोनी का यह टीवी चार एचडीएमआई पोर्ट और तीन यूएसबी पोर्ट के साथ आता है। ग्राहक चाहें तो 4,599 रुपये की राशि का भुगतान कर वारंटी को दो साल के लिए बढ़ा सकते हैं। बता दें कि Sony टीवी की एमआरपी 82,900 रुपये है।
 
 

JBL सिनेमा एसबी150 साउंडबार

JBL Cinema SB150 साउंडबार पर 15,491 रुपये के डिस्काउंट के साथ यह 9,499 रुपये में मिल रहा है। साउंडबार की एमआरपी 24,990 रुपये है। JBL साउंडबार वायरलेस सबवूफर और ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आता है। ब्लूटूथ की मदद से आप मोबाइल से डिवाइस को कनेक्ट कर म्यूजिक का लुत्फ उठा सकते हैं।
 

Blaupunkt TS-100 Tower Speakers

Blaupunkt टीएस-100 200 वाट टावर स्पीकर्स पर डिस्काउंट के बाद स्पीकर 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है (एमआरपी 22,990 रुपये)। स्पीकर टच पैनल के साथ आता है। आप चाहें तो इन स्पीकर्स को टीवी के साथ भी कनेक्ट कर सकते हैं।
Advertisement
 

Apple Watch Series 3 42mm

अगर आप Apple Watch Series 4 को खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो ऐप्पल वॉच सीरीज 3 पर 10,510 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान ऐप्पल वॉच 23,900 रुपये में बेची जा रही है (एमआरपी 34,410 रुपये)। ऐप्पल वॉच सीरीज 3 जीपीएस सपोर्ट के साथ आती है। यह आपकी सभी एक्टिविटी को ट्रैक करती है और स्मार्टफोन पर आने वाले नोटिफिकेशन से अलर्ट कराती है।
 

Vu 55 इंच 4K स्मार्ट एलईडी टीवी

VU 55 इंच 4K स्मार्ट एलईडी टीवी पर 22,001 रुपये के डिस्काउंट के बाद यह टीवी 43,999 रुपये में बेचा जा रहा है। बता दें कि इस टीवी की एमआरपी 66,00 रुपये है। एक्सचेंज ऑफर के तहत अधिकतम 15,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। अब बात कनेक्टिविटी की। Vu के इस टीवी में आपको तीन एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.