फ्लिपकार्ट सेलः लेनोवो के6 पावर, सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट और अन्य प्रोडक्ट पर छूट

ई-कॉमर्स साइट पर सेल का सीज़न चल रहा है। हाल ही में बिग 10 डेज आयोजित करने के बाद फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों के लिए बेस्ट ऑफ समर शॉपिंग डेज सेल का आयोजन किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 मई 2017 15:34 IST
ख़ास बातें
  • सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी के अलावा कई टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पर छूट
  • सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने सिटी बैंक के साथ साझेदारी भी की है
  • फ्लिपकार्ट बेस्ट ऑफ समर शॉपिंग डेज में मिल रहे हैं ये ऑफर
ई-कॉमर्स साइट पर सेल का सीज़न चल रहा है। हाल ही में बिग 10 डेज आयोजित करने के बाद फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों के लिए बेस्ट ऑफ समर शॉपिंग डेज सेल का आयोजन किया है। इस सेल में स्मार्टफोन, एलईडी टेलीविज़न के अलावा कई टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट छूट के साथ मिल रहे हैं। सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने सिटी बैंक के साथ साझेदारी भी की है।

फ्लिपकार्ट बेस्ट ऑफ समर शॉपिंग डेज में मिल रहे हैं ये ऑफर...
Advertisement

लेनोवो के5 नोट का 4 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,000 रुपये की छूट के साथ 10,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। पुराने फोन  एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 9,500 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

Lenovo K6 Power पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। यह डिस्काउंट दोनों ही रैम वेरिएंट पर है। K6 Power का 3 जीबी रैम वेरिएंट 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम वेरिएंट 9,999 रुपये में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy On Next का 64 जीबी वेरिएंट 3,000 रुपये की छूट के साथ 14,900 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement

वीयू का 55 इंच का फुल-एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी 45,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ग्राहकों के पास नो कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प है।

मोटोरोला मोटो जी5 प्लस के साथ कंपनी पुराने फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट दे रही है।
Advertisement

Samsung Galaxy J3 Pro को अब फ्लिपकार्ट भी उपलब्ध करा दिया गया है। यह 7,990 रुपये में उपलब्ध है।
Advertisement

लेनोवो पीए 10400 एमएएच का पावर बैंक 699 रुपये में बेचा जा रहा है।

इन सबके अलावा ग्राहक सिटी बैंक का क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके 10 प्रतिशत कैशबैक पा सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को कम से कम 5,000 रुपये की खरीदारी करनी होगी और सर्वाधिक कैशबैक प्रति कार्ड 2,000 रुपये का होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.