Flipkart, Amazon जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों को FSSAI का आदेश, इन लेबल को तुरंत हटाया जाए

FSSAI ने डेयरी-बेस्ड, सीरिअल्स-बेस्ड, या माल्ट-बेस्ड बेवरेज को "हेल्थ ड्रिंक" या "एनर्जी ड्रिंग" के रूप में लेबल करने से परहेज करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2024 19:15 IST
ख़ास बातें
  • डेयरी-बेस्ड, सीरिअल्स-बेस्ड, या माल्ट-बेस्ड बेवरेज को सही लेबल किया जाए
  • FSSAI ने कहा कि इन्हें हेल्थ या एनर्जी ड्रिंक्स बताना गलत
  • इससे ग्राहक गुमराह हो सकते हैं
कई बार फूड ब्रांड्स अपने प्रोडक्ट के असल स्वभाव के उल्टा उसकी मार्केटिंग करते हैं। फूड से संबंधित सरकारी एजेंसियां जिन प्रोडक्ट के ज्यादा सेवन को बच्चों के साथ-साथ व्यस्कों के लिए भी खतरा बताती हैं, उन प्रोडक्ट्स को कंपनियां सेहतमंद बताकर बेचती हैं। इसपर नकेल कसने के लिए अब भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हाल ही में सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को कुछ बेवरेज कैटेगरी की सटीक लेबलिंग करने का आदेश दिया है। प्राधिकरण का कहना है कि भारत के खाद्य कानून में "हेल्थ ड्रिंग" शब्द की स्पष्ट परिभाषा का अभाव है। मौजूदा नियमों के तहत "एनर्जी ड्रिंक" शब्द विशेष रूप से कार्बोनेटेड और नॉन-कार्बोनेटेड वाटर-बेस्ड फ्लेवर्ड बेवरेज के लिए आरक्षित है, जो नहीं होना चाहिए।

TOI ने इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि FSSAI ने डेयरी-बेस्ड, सीरिअल्स-बेस्ड, या माल्ट-बेस्ड बेवरेज को "हेल्थ ड्रिंक" या "एनर्जी ड्रिंग" के रूप में लेबल करने से परहेज करने पर जोर दिया। FSSAI का मानना है कि इससे ग्राहक गुमराह हो सकते हैं और ऐसे में ई-कॉमर्स फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBOs) से ऐसे पेय पदार्थों को "हेल्थ ड्रिंक / एनर्जी ड्रिंग" की कैटेगरी से हटाकर या अलग करके किसी भी गलत कैगराइजेशन को तुरंत सुधारने का आग्रह किया गया है।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि FSSAI स्पष्ट करता है कि "हेल्थ ड्रिंक" शब्द में 2006 के खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम और खाद्य उद्योग को नियंत्रित करने वाले संबंधित नियमों और विनियमों के अंदर मानकीकरण का अभाव है। इसके विपरीत, "एनर्जी ड्रिंक्स" का उपयोग केवल निर्दिष्ट क्राइटेरिया के अंतर्गत आने वाले प्रोडक्ट्स के लिए ही अनुमत है।

इस निर्देश के पीछे का उद्देश्य लेबलिंग सिस्टम में स्पष्टता और पारदर्शिता बढ़ाना है और यह सुनिश्चित करना है कि ग्राहक गलत जानकारी लिए बिना सही प्रोडक्ट चुन सकें। हम यह पहले से जानते हैं कि कई कार्बोनेटेड या नॉन-कार्बोनेटेड बेवरेज बनाने वाली कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को एनर्जी या हेल्थ ड्रिंक्स बताती है, जबकि उन बेवरेज में ऐसे बहुत कम कंटेंट होते हैं, जो हेल्थ या एनर्जी के लिए इस्तेमाल होते हैं।
Advertisement

पिछले कुछ समय से युवाओं में एनर्जी ड्रिंक्स का क्रेज भी तेजी से बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए मार्केट में रेड बुल या मॉन्सटर एनर्जी जैसे महंगे ड्रिंक्स के सस्ते ऑप्शन भी मार्केट में लॉन्च हो रहे हैं। इन ड्रिंग्स में कई तरह के कैमिकल्स और बेहद ज्यादा मात्रा में शुगर का इस्तेमाल किया जाता है और युवा इसे एनर्जी या हेल्थ ड्रिंक समझ कर खरीद रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों के लिए सही लेबलिंग के बारे में जागरूक होना और अपने बेवरेज के ऑप्शन के संबंध में सूचित फैसला लेना महत्वपूर्ण है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: FSSAI, Flipkart, Amazon
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.