FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा

FIFA World Cup 2026 का आगाज हो चुका है। अगर आप भारत में मैच देखना चाहते हैं, तो यहां जानें लाइव टेलीकास्ट, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और फाइनल मैच की तारीख से जुड़ी पूरी जानकारी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 जून 2026 16:31 IST
ख़ास बातें
  • FIFA World Cup 2026 में कुल 104 मैच खेले जाएंगे
  • भारत में Zee5 और Unite8 Sports पर देख सकेंगे मुकाबले
  • टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को होगा

FIFA World Cup 2026 के मैच भारत में TV और ऑनलाइन दोनों पर देखे जा सकेंगे

Photo Credit: X/ adidas Football

दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट FIFA World Cup 2026 का आगाज 11 जून से हो चुका है। इस बार टूर्नामेंट कई मायनों में खास है, क्योंकि पहली बार 48 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस वर्ल्ड कप में कुल 104 मैच होंगे। दुनियाभर में फुटबॉल फैंस इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और भारत में भी इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अगर आप भी FIFA World Cup 2026 के मैच देखना चाहते हैं, तो यहां जान सकते हैं कि भारत में इसका लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां होगी।

तीन देशों में खेला जा रहा है टूर्नामेंट

FIFA World Cup 2026 का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में किया जा रहा है। टूर्नामेंट के मुकाबले कुल 16 शहरों और 16 स्टेडियम में खेले जाएंगे। इनमें Atlanta, Boston, Dallas, Houston, Los Angeles, Miami, Mexico City, Toronto, Vancouver और Seattle जैसे शहर शामिल हैं।

इस बार टूर्नामेंट में 48 देशों ने क्वालिफाई किया है। कुल 104 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से 78 मुकाबले अमेरिका में होंगे। बाकी मैच कनाडा और मेक्सिको में आयोजित किए जाएंगे।

भारत में कहां देखें FIFA World Cup 2026?

भारत में FIFA World Cup 2026 के ब्रॉडकास्ट राइट्स Zee के पास हैं। कंपनी ने FIFA के साथ कई इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट्स के ब्रॉडकास्ट के लिए साझेदारी की है। भारतीय दर्शक Unite8 Sports टेलीविजन चैनलों पर मैचों का लाइव ब्रॉडकास्मट देख सकेंगे।

Advertisement

इसके अलावा DD Sports पर टूर्नामेंट के चुनिंदा मुकाबलों का प्रसारण किया जाएगा। इनमें ओपनिंग मैच के अलावा क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शामिल हैं।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो FIFA World Cup 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना होगा। Zee5 के कुछ प्लान्स में FIFA World Cup के साथ अन्य इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट्स का एक्सेस भी मिलता है।

Advertisement

क्या फ्री में भी देख सकेंगे मैच?

कुछ मैच फ्री में देखने का ऑप्शन भी उपलब्ध होगा। FIFA के डिजिटल प्लेटफॉर्म FIFA+ पर चुनिंदा मुकाबलों की फ्री स्ट्रीमिंग की जाएगी। इसके अलावा FIFA और YouTube के बीच हुई साझेदारी के तहत कुछ मैचों के शुरुआती 10 मिनट और चुनिंदा मुकाबले YouTube पर भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

कब होगा फाइनल?

टूर्नामेंट का नॉकआउट फेज 28 जून से शुरू होगा। इसके बाद क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। सेमीफाइनल मैच 15 और 16 जुलाई को आयोजित होंगे। वहीं तीसरे स्थान के लिए मुकाबला 18 जुलाई को खेला जाएगा। FIFA World Cup 2026 का फाइनल 19 जुलाई को होगा।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.