Whatsapp के जरिए जासूसी का खुलासा, कुछ सैन्‍य अधिकारियों पर संदेह, जांच शुरू

संभावना है कि यह पड़ोसी देश की ओर से जासूसी से संबंधित गतिविधियों से जुड़ा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2022 12:55 IST
ख़ास बातें
  • खुफिया एजेंसियों ने साइबर सिक्‍योरिटी ब्रीच का पता लगाया है
  • यह पड़ोसी देश की ओर से जासूसी से संबंधित गतिविधियों से जुड़ा है
  • कुछ वॉट्सऐप ग्रुपों पर इस ब्रीच का पता चला है

सूत्रों के मुताबिक इस जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Photo Credit: Reuters

वॉट्सऐप (Whatsapp) ग्रुप के जरिए जासूसी करने का मामला सामने आया है। कुछ सैन्‍य अधिकारियों के इसमें शामिल होने का संदेह है। माना जा रहा है कि वो पड़ोसी देशों के लिए जासूसी कर रहे थे।  खुफिया एजेंसियों ने इस साइबर सुरक्षा उल्‍लंघन (साइबर सिक्‍योरिटी ब्रीच) का खुलासा किया है। न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार साइबर सिक्‍योरिटी ब्रीच के मुद्दे पर ANI के सवाल का जवाब देते हुए रक्षा सूत्रों ने कहा कि सैन्य और खुफिया एजेंसियों ने कुछ सैन्य अधिकारियों द्वारा साइबर सिक्‍योरिटी ब्रीच का पता लगाया है। संभावना है कि यह पड़ोसी देश की ओर से जासूसी से संबंधित गतिविधियों से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, कुछ वॉट्सऐप ग्रुपों पर इस ब्रीच का पता चला है।  

जिन अधिकारियों पर आरोप लगे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में ANI के सूत्रों ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। ऐसे मामलों में सख्त तरीके से निपटा जाता है, क्योंकि सैन्‍य अधिकारी ऑफ‍िशियल सीक्रेट एक्‍ट के तहत आते हैं। सूत्रों के मुताबिक इस जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हाल के दिनों में संदिग्ध पाकिस्तानी और चीनी इंटेलिजेंस गुप्‍तचरों ने सेना और उसकी गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी हासिल करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सैन्य कर्मियों के साथ जुड़ने की कोशिश की है। हालांकि उनकी ज्‍यादातर कोशिशें फेल हुई हैं। इसके बावजूद वो कुछ सैन्‍य कर्मियों से जानकारी जुटाने में कामयाब हो जाते हैं और उन्‍हें अपने जाल में फंसा लेते हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए अधिकारियों से सोशल मीडिया का इस्‍तेमाल करते हुए नियमों का पालन करने को कहा जाता है। 

वहीं बात करें वॉट्सऐप से जुड़े कुछ नए फीचर्स की तो, इस प्‍लेटफॉर्म ने बताया है कि आने वाले दिनों में एकसाथ 32 लोग ग्रुप वॉयस कॉल में कनेक्‍ट हो सकेंगे। इसके साथ ही लोग 2GB साइज तक की फाइल भी शेयर कर पाएंगे। ग्रुप वॉयस कॉल में एकसाथ 32 लोगों के कनेक्‍ट होने से यह फीचर और दमदार हो जाएगा। अभी सिर्फ 8 लोग ग्रुप वॉयस कॉल में जुड़ सकते हैं। आने वाले दिनों में एक और खास फीचर वॉट्सऐप में जुड़ेगा, जिसके बाद ग्रुप ए‍डमिन किसी भी वक्‍त ग्रुप के किसी मैसेज को डिलीट कर सकेगा। वह बातचीत ग्रुप के बाकी मेंबर्स को दिखाई नहीं देगी।    
Advertisement

वॉट्सेएप के मालिकाना हक वाली मेटा (Meta Platforms) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने बीते दिनों एक पोस्ट में कहा कि हम वॉट्सऐप पर ग्रुप में नए फीचर जोड़ रहे हैं। इनमें रिएक्शन, लार्ज फाइल शेयरिंग और बड़ी ग्रुप कॉल शामिल हैं। वॉट्सऐप की ओर से उसके ब्‍लॉग पोस्‍ट में भी इसकी जानकारी दी गई है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.