eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!

eMudhra के आठ इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट से जुड़ी प्राइवेट कीज (private keys) असुरक्षित पाई गईं थीं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2026 08:24 IST
ख़ास बातें
  • प्राइवेट कीज को असुरक्षित पाए जाने पर हुआ था विवाद
  • कंपनी का ग्लोबल डिजिटल सर्टिफिकेट बिजनेस को बंद करने का फैसला
  • चूक के कारण eMudhra ने ग्लोबल लेवल पर जारी किया था सुरक्षा अलर्ट

साइबर सुरक्षा कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने ग्लोबल डिजिटल सर्टिफिकेट बिजनेस को बंद करने जा रही है।

Photo Credit: eMudhra

eMudhra डिजिटल ट्रस्ट, साइबर सुरक्षा कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने ग्लोबल डिजिटल सर्टिफिकेट बिजनेस को बंद करने जा रही है। इसका कारण कंपनी के साथ हाल ही में हुई एक बड़ी सुरक्षा चूक को बताया गया है। eMudhra के आठ इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट से जुड़ी प्राइवेट कीज (private keys) असुरक्षित पाई गईं थीं। जिसके बाद कंपनी के सर्टिफिकेट्स की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे और इसका विरोध किया जाने लगा। 

eMudhra की प्राइवेट कीज को असुरक्षित पाए जाने के बाद कंपनी ने एक बड़ा फैसला बीते दिन लिया है। Reuters के अनुसार, अब साइबर सुरक्षा कंपनी ने ग्लोबल डिजिटल सर्टिफिकेट बिजनेस को बंद करने का फैसला किया है। क्लाउडफेयर के अनुसार ब्राउजर, ऑपरेटिंग सिस्टम और क्लाउडफ्लेयर में भी इन सर्टिफिकेट्स पर काफी भरोसा किया जाता था। कीज असुरक्षित होने के कारण कोई भी हमलावर किसी भी डोमेन के लिए एक नकली सर्टिफिकेट बना सकता है। इसके जरिए वह खुद को असली सर्वर बताकर ट्रैफिक को इंटरसेप्ट कर सकता है। सुरक्षा के इस बड़े मुद्दे को देखते हुए कंपनी ने अब ग्लोबल डिजिटल सर्टिफिकेट बिजनेस को बंद करने का फैसला किया है। 

Advertisement

सुरक्षा में इस बड़ी चूक के कारण eMudhra को ग्लोबल लेवल पर एक अनौपचारिक साइबर सुरक्षा अलर्ट जारी करना पड़ा था, इस चूक के कारण अरबों इंटरनेट यूजर्स के लिए सुरक्षा जोखिम पैदा हो गया था। बेंगलुरु स्थित कंपनी ने फैसले के पीछे कई मुख्य कारण गिनाए। इनमें  डेटा संप्रभुता और अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं में हो रही वृद्धि, जटिलता भी शामिल है। साथ ही कहा गया है कि 'सिक्योर सॉकेट्स लेयर' (SSL) और 'ट्रांसपोर्ट लेयर सिक्योरिटी' (TLS) सर्टिफिकेट बिजनेस को चलाने के लिए इसकी लागत बहुत ज्यादा हो रही है। 

सुरक्षा में चूक के कारण कंपनी को ग्लोबल लेवल पर आलोचना का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने कहा है कि बिजनेस बंद करने की एक वजह यह भी है। सिक्योरिटी जोखिम वाली घटना, जिसमें वेब सुरक्षा प्रमाणपत्र जारी करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली आठ प्राइवेट कीज़ एक्सपोज हो गई थीं। घटना को सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा उछाला गया। इसके कारण कंपनी के वैश्विक कामकाज की ऐसी जाँच-पड़ताल शुरू हो गई, जो जरूरत से कहीं ज्यादा थी।

eMudhra भारतीय डिजिटल ट्रस्ट, साइबर सुरक्षा और पब्लिक की इंफ्रास्ट्रक्चर (PKI) कंपनी है, जिसकी स्थापना जून 2008 में हुई थी। इसे भारत में इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर और डिजिटल प्रमाणपत्र जारी करने के लिए कंट्रोलर ऑफ सर्टिफाइंग अथॉरिटीज (CCA) से लाइसेंस प्राप्त है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  7. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.