एलन मस्क ने XChat किया लॉन्च, बिना नंबर होगी वीडियो ऑडियो कॉलिंग, WhatsApp को देगा टक्कर!

एलन मस्क ने एक नई मैसेजिंग सर्विस XChat को पेश कर दिया है जो कि X के डिजिटल इकोसिस्टम का हिस्सा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जून 2025 17:17 IST
ख़ास बातें
  • एलन मस्क ने एक नई मैसेजिंग सर्विस XChat को पेश कर दिया है।
  • XChat के कम्युनिकेशन टूल में आर्टिफिशियल इंटेंजीलेंस इंटीग्रेट किया है।
  • XChat क्रॉस-प्लेटफॉर्म ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा प्रदान करेगी।

एलन मस्क ने एक नई मैसेजिंग सर्विस XChat को पेश कर दिया है।

Photo Credit: XChat

एलन मस्क (Elon Musk) ने एक नई मैसेजिंग सर्विस XChat को पेश कर दिया है जो कि X के डिजिटल इकोसिस्टम का हिस्सा है। इस प्राइवेसी फोकस्ड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म XChat के कम्युनिकेशन टूल में आर्टिफिशियल इंटेंजीलेंस को इंटीग्रेट किया गया है जिससे यह WhatsApp और अन्य लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफर्म को टक्कर देगा। आइए XChat के फीचर्स और खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।


XChat की खासियतें


XChat फीचर के बारे में बताते हुए एलन मस्क ने कहा कि नया XChat फीचर बिटकॉइन जैसे एन्क्रिप्शन, गायब होने वाले मैसेज और क्रॉस-प्लेटफॉर्म ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा प्रदान करेगी। इस कदम का उद्देश्य प्लेटफॉर्म के अंदर ज्यादा सिक्योर और दमदार प्राइवेट मैसेजिंग फीचर्स प्रदान करना है।  मस्क ने कहा "सभी नए XChat एन्क्रिप्शन गायब होने वाले मैसेज और किसी भी तरह की फाइल भेजने के फीचर के साथ शुरू हो रहे हैं, जिसके साथ ही ऑडियो/वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी शामिल हैं।" उन्होंने कहा कि नया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बिटकॉइन बेस्ड प्रोटोकॉल में पाए जाने वाले पूरी तरह से नए एन्क्रिप्शन लेवल के साथ तैयार किया गया है जो कि बिना यह बताए कि एन्क्रिप्शन कैसे काम करता है।
Advertisement

AI फीचर्स और X इंटीग्रेशन के साथ एक फुल एन्क्रिप्टेड और डिसेंट्रीलाइज्ड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर आने वाले XChat कई फीचर्स प्रदान करता है, जिनमें वॉयस और वीडियो मैसेजिंग, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, क्रिप्टो वॉलेट, एआई बेस्ड स्मार्ट रिप्लाई और समरसाइजेशन और सोशल मीडिया, पेमेंट और मीडिया शेयरिंग के साथ इंटरऑपरेबिलिटी जैसे फीचर्स शामिल हैं।

मस्क ने कहा कि XChat, Grok AI चैटबॉट के इंटीग्रेशन के साथ ऑटोनॉमस एसिस्टेंट सुविधाओं की भी पेशकश करेगा, जिससे यूजर्स चैट छोड़े बिना टिकट बुक कर सकेंगे, मीटिंग शेड्यूल कर सकेंगे और डॉक्यूमेंट तैयार कर सकेंगे। मस्क चीन के WeChat जैसा ही एक सुपर ऐप बनाने का प्लान कर रहे हैं और XChat इस लक्ष्य में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। XChat के साथ मस्क एक या एक से ज्यादा यूजर्स के बीच मैसेजिंग, सोशल नेटवर्किंग, टिकट बुकिंग, बैंकिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसे इंटरनेट बेस्ड सर्विस को इंटीग्रेटेड कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: XChat Launched, XChat, XChat Features, Elon Musk

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.