40°C जैसी भयंकर गर्मी में राहत देने के लिए Elista लेकर आया 4 नए Snowstorm Air Cooler, जानें सबकुछ

Elista ने भारतीय बाजार में गर्मियों के मौसम में अपने एयर कूलर रेंज में विस्तार करते हुए Elista Snowstorm Air Cooler लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मार्च 2026 16:13 IST
ख़ास बातें
  • Snowstorm 110 डेजर्ट कूलर की कीमत 25,999 रुपये है।
  • Snowstorm 90 डेजर्ट कूलर की कीमत 13,999 रुपये है।
  • Snowstorm 65 डेजर्ट कूलर की कीमत 12,999 रुपये है।

Elista Snowstorm Air Cooler

Photo Credit: Elista

भारत में इस समय गर्मी काफी ज्यादा बढ़ गई है और कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। Elista ने भारतीय बाजार में गर्मियों के मौसम में अपने एयर कूलर रेंज में विस्तार करते हुए Elista Snowstorm Air Cooler लॉन्च किए हैं। ये एयर कूलर 110 लीटर, 80 लीटर, 65 लीटर और 50 लीटर वेरिएंट में आते हैं।  इन कूलर में एफिशिएंट मोटर सिस्टम हैं जो पावरफुल कूलिंग बनाए रखते हुए बिजली की खपत को कम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।  यहां हम आपको Elista Snowstorm Air Cooler के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Elista Snowstorm Air Cooler Price

कीमत की बात करें तो Snowstorm 110 डेजर्ट कूलर की कीमत 25,999 रुपये, Snowstorm 90 डेजर्ट कूलर की कीमत 13,999 रुपये, Snowstorm 65 डेजर्ट कूलर की कीमत 12,999 रुपये और Snowstorm 50 पर्सनल कूलर की कीमत 10,999 रुपये है। सभी मॉडल के साथ कंपनी मेन मोटर पर 1 साल की वारंटी देती है। वहीं स्नोस्टॉर्म 50 में सबमर्सिबल पंप पर 18 महीने की वारंटी भी शामिल है। ये एयर कूलर भारत भर के कई इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगे।

Elista Snowstorm Air Cooler Specifications

Elista Snowstorm Air Cooler में Snowstorm 110 डेजर्ट कूलर 110 लीटर कैपेसिटी के साथ आता है और 45 फीट तक हवा फेंक सकता है। वहीं Snowstorm 90 डेजर्ट कूलर की कैपेसिटी 90 लीटर है जो कि 45 फीट तक हवा फेंक सकता है। इसके अलावा Snowstorm 65 डेजर्ट कूलर की कैपेसिटी 65 लीटर है जो कि 45 फीट तक हवा फेंक सकता है। और Snowstorm 50 पर्सनल कूलर की कैपेसिटी 50 लीटर है जो कि 25 फीट तक हवा फेंक सकता है। एलिस्टा स्नोस्टॉर्म सीरीज पावरफुल एयरफ्लो, बड़े वाटर टैंक और दमदार फीचर्स के साथ घरों, ऑफिस और खुले स्थानों पर बेहतर कूलिंग प्रदान करते हैं।

स्नोस्टॉर्म रेंज को कम पावर खपत को देखते हुए डिजाइन किया गया है, जिससे पावरफुल एयरफ्लो के साथ एनर्जी की बचत होती है। इन सभी कूलर्स बेहतर कूलिंग कैपेसिटी के लिए थ्री-साइड हनीकॉम्ब कूलिंग पैड और दमदार एयर थ्रो वाली पावरफुल मोटर है। इन्वर्टर कम्पैटिबिलिटी के चलते इन कूलर को बिजली न होने पर ही उपयोग कियाजा सकता है। इन कूलर में वाटर लेवल इंडिकेटर, बेहतर एयर सर्कुलेशन के लिए ऑटोमैटिक वर्टिकल लूवर्स, बेहतर कूलिंग के लिए आइस चैंबर और आसान आवाजाही के लिए कैस्टर व्हील्स हैं। इन फीचर्स के चलते इन रोजाना उपयोग करना काफी सुविधाजनक रहता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.