ईबे ने करीब 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 नवंबर 2016 11:20 IST
ख़ास बातें
  • ईबे इंडिया ने बेंगलूरू डेवलेपमेंट सेंटर में छंटनी की पुष्टि कर दी है
  • ये छंटनी कंपनी में किए जा रहे बदलाव के तहत की गई है
  • सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है
खबरें हैं कि ईबे इंडिया बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। अब कंपनी के एक प्रवक्ता ने गैज़ेट्स 360 के साथ बातचीत में इस ख़बर की पुष्टि कर दी है।

ईबे के एक प्रवक्ता ने गैज़ेट्स 360 को भेज एक ईमेल में कहा, ''हम बेंगलूरू में अपनी टेक्नोलॉजी टीम में छंटनी कर रहे हैं और दुनियाभर में दसूरी जगहों पर काम फैला रहे हैं। ईबे के बेंगलूरू सेंटर में अब सिर्फ भारत के लिए बनने वाले प्रोडक्ट और काम पर ही ध्यान दिया जाएगा।''

कंपनी में छंटनी के बारे में जानकारी सबसे पहले 'टेक इन एशिया' ने दी थी।

ईबे के प्रवक्ता ने आगे बताया, ''कंपनी के बेंगलूरू स्थित डेवलेपमेंट सेंटर में दो टीम हैं- एक एनाटिक्स टीम और दूसरी प्रोडक्ट व टेक टीम। प्रोडक्ट टीम में छंटनी की जानी है जबकि एनाटिक्स टीम जैसी है वैसी ही रहेगी।''
Advertisement

उन्होंने आगे कहा, ''दोबारा व्यवस्थित होने के साथ ही अब बेंगलूरू में कुछ काम नहीं होंगे, इसलिए नौकरियो में कटौती करनी पड़ी। इसका मतलब यह नहीं है कि हम टेक्नोलॉजी टीम को भारत में खत्म कर रहे हैं बल्कि बचे हुए कर्मचारी अब अब भारत से जुड़े डेवलेपमेंट पर ध्यान देंगे और हम ज्यादा लोगों को भर्ती भी करेंगे।''
Advertisement

हाललांकि अभी तक कंपनी ने इस बारे में आधिकारिक आंकड़ा साझा नहीं किया है। लेकिन गैज़ेट्स 360 को सूत्रों से पता चला है कि ईबे इंडिया के कुल कर्मचारियों में से करीब 30 प्रतिशत की छुट्टी की गई है। ईबे इंडिया में करीब 350 कर्मचारी हैं जिनमें से ताजा 'छंटनी' के बाद लगभग 100 लोगों को निकाले जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ebay, ebay india layoffs, eBay India fired employees

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.