भूकंप से दहला दिल्ली-एनसीआर, जानें कैसे चालू करें मोबाइल पर भूकंप अलर्ट फीचर

आज सुबह 5:36 बजे दिल्ली एनसीआर में जोरदार भूकंप महसूस किया गया, जिसने नागरिकों में डर का माहौल पैदा कर दिया।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 फरवरी 2025 14:02 IST
ख़ास बातें
  • आज सुबह 5:36 बजे दिल्ली एनसीआर में जोरदार भूकंप महसूस किया गया।
  • एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट सिस्टम भारत समेत कई देशों में उपलब्ध है।
  • एंड्रॉयड यूजर्स अपने फोन में इस अलर्ट सिस्टम को चालू कर सकते हैं।

एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट सिस्टम भारत समेत कई देशों में उपलब्ध है।

Photo Credit: Google

आज सुबह 5:36 बजे दिल्ली एनसीआर में जोरदार भूकंप महसूस किया गया, जिसने नागरिकों में डर का माहौल पैदा कर दिया। दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद के साथ-साथ सोनीपत और मेरठ जैसे इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि इस भूकंप का केंद्र दिल्ली में था, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.0 दर्ज की गई।

इस प्रकार की घटनाओं के लिए Google ने हाल ही में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक भूकंप डिटेक्टर फीचर पेश किया था, जो भूकंप आने पर अलर्ट प्रदान करता है। अगर आप भी भूकंप से संबंधित अपडेट चाहते हैं तो अपने फोन पर इस फीचर को एक्टिव कर सकते हैं।

Google के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट सिस्टम भारत समेत कई देशों में उपलब्ध है। हालांकि, Google ने साओ पाउलो और रियो डी जनेरियो में कई स्मार्टफोन यूजर्स को शुक्रवार सुबह गलत इमरजेंसी अलर्ट मिलने के बाद ब्राजील में अपने एंड्रॉइड भूकंप डिटेक्टर फीचर को डिसेबल कर दिया। Google ने भूकंप डिटेक्टर वाला नेटवर्क 2020 में लॉन्च किया गया था जो कि एंड्रॉइड डिवाइसेज में एक्सेलेरोमीटर को सेस्मोमीटर के तौर पर इस्तेमाल करता है। बीते कुछ वर्षों में इसका अन्य देशों में  विस्तार किया गया। अगर आप एक एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके इस अलर्ट सिस्टम को ऑन कर सकते हैं।


भूकंप अलर्ट फीचर कैसे करें डिटेक्ट:


Advertisement
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर सेटिंग्स ओपन करें।
सिक्योरिटी और इमरजेंसी पर टैप करें।
उस ऑप्शन की तलाश करें जो कहता है अर्थक्वेक अलर्ट।
Advertisement
फीचर को चालू करने के लिए स्विच को टॉगल कीजिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.