275km टॉप स्पीड वाली Ducati V21L MotoE इलेक्ट्रिक बाइक प्रोटोटाइप पेश, 1 घंटे से कम में 80% होगी चार्ज

Ducati V21L MotoE में एडवांस कूलिंग सिस्टम दिया गया है। डबल सर्किट वाला एक लिक्विड सिस्टम बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर टेंप्रेचर को कंट्रोल किया जाता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जुलाई 2022 09:58 IST
ख़ास बातें
  • Ducati V21L MotoE इलेक्ट्रिक बाइक 1 घंटे से कम में 80% चार्ज होगी।
  • Ducati V21L MotoE इलेक्ट्रिक बाइक प्रोटोटाइप की टॉप स्पीड 275km है।
  • Ducati MotoE में 21 किलो की मोटर है जो कि 110kW तक की पावर जनरेट करती है।

Ducati V21L MotoE की टॉप स्पीड 275 किमी है।

Photo Credit: Ducati

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Ducati ने Ducati V21L MotoE प्रोटोटाइप को पेश कर दिया है, जिसकी टॉप स्पीड 275 किमी प्रति घंटा है। Ducati के मुताबिक, Ducati V21L MotoE इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 2023 FIM MotoE वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी। यहां हम आपको डुकाटी की इस इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Ducati V21L MotoE का वजन 225 किलो है। पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Ducati V21L MotoE में 18kWh की बैटरी पैक दिया गया है जो कि 7 सर्किट ग्रांड प्रिक्स रेस को पूरा करने के लिए पर्याप्त रेंज प्रदान करता है। बैटरी पैक में 1,152 बेलनाकार सेल हैं। यह बैटरी सिर्फ एक घंटे से भी कम समय में 0 से 80 प्रतिशत तक रिचार्ज हो सकती है।

Ducati MotoE में 21 किलो का मोटर है जो कि 110kW तक की पावर और 140Nm का टार्क जनरेट करता है। इलेक्ट्रिक मोटर की अधिकतम रोटेशन स्पीड 18,000 आरपीएम है। इस बाइक की रिकॉर्डेड टॉप स्पीड 275 किमी प्रति घंटा है। Ducati MotoE का फ्रेम एल्यूमीनियम और फाइबर से तैयार किया गया है। इलेक्ट्रिक बाइक को इसके टेल पर 20kW चार्जिंग सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है।

कंपनी के मुताबिक, Ducati V21L MotoE में एडवांस कूलिंग सिस्टम दिया गया है। डबल सर्किट वाला एक लिक्विड सिस्टम बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर टेंप्रेचर को कंट्रोल किया जाता है। Ducati इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में V21L MotoE के साथ एंट्री कर रही है। Ducati V21L MotoE की सभी 18 यूनिट्स की सप्लाई पूरी करेगी जो 2026 तक FIM रेस में हिस्सा लेंगे। Ducati MotoE 2023 में  FIM MotoE वर्ल्ड कप में डेब्यू करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ducati V21L MotoE, Ducati Bike, Electric Bike

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.