कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च

DJI ने नई Romo 2 AI Robot Vacuum और Mop Cleaner सीरीज लॉन्च की है। इसमें 36000Pa सक्शन, स्मार्ट ऑब्स्टेकल डिटेक्शन और ऑटोमेटेड क्लीनिंग फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मई 2026 14:28 IST
ख़ास बातें
  • DJI Romo 2 सीरीज में 36000Pa सक्शन पावर मिलेगी
  • रोबोट पतले तार और कांच जैसी चीजें भी पहचान सकता है
  • UV सैनिटाइजेशन और ऑटोमैटिक सेल्फ-क्लीनिंग फीचर भी शामिल हैं

Photo Credit: DJI

DJI ने अपनी नई Romo 2 सीरीज AI-पावर्ड Robot Vacuum और Mop Cleaners लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस लाइनअप में DJI Romo P2 और DJI Romo A2 मॉडल्स पेश किए हैं। नई सीरीज को स्मार्ट होम क्लीनिंग के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें AI बेस्ड क्लीनिंग सिस्टम, एडवांस्ड ऑब्स्टेकल डिटेक्शन और ऑटोमेटेड मेंटेनेंस फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें DJI की spatial sensing टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो सफाई को ज्यादा स्मार्ट बनाने में मदद करती है।

DJI Romo 2 सीरीज को चीन में चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। DJI Romo P2 के वॉटर टैंक वर्जन की कीमत 5,999 युआन (करीब 84,400 रुपये) रखी गई है, जबकि ऑटोमैटिक वॉटर सप्लाई और ड्रेनेज वाले अल्ट्रा-थिन बेस स्टेशन मॉडल की कीमत 6,499 युआन (करीब 91,400 रुपये) है। वहीं DJI Romo A2 वॉटर टैंक वर्जन को 5,499 युआन (करीब 77,400 रुपये) और इसके अल्ट्रा-थिन बेस स्टेशन वर्जन को 5,999 युआन (करीब 84,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फिलहाल ये प्रोडक्ट्स चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने फिलहाल Romo 2 सीरीज की ग्लोबल उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

नई Romo 2 सीरीज में DJI का अपग्रेडेड AI क्लीनिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम अलग-अलग फ्लोर कंडीशन्स और क्लीनिंग सीनारियो को खुद पहचान सकता है। रोबोट कारपेट पर पहुंचने पर सक्शन बढ़ा सकता है, लिक्विड स्पिल डिटेक्ट करके टारगेटेड मॉपिंग कर सकता है और फर्नीचर के बीच बिना ज्यादा दिक्कत के नेविगेट कर सकता है। 

DJI ने इसमें नया obstacle avoidance सिस्टम भी दिया है, जो कंपनी की ड्रोन टेक्नोलॉजी से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है। इसमें लेजर रडार सेंसर, फिशआई विजन कैमरे और ToF सेंसिंगहार्डवेयर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम पतले केबल, पेट पैड्स और कांच जैसी ट्रांसपेरेंट चीजों को भी पहचान सकता है। इसके अलावा रोबोट में बिल्ट-इन डिर्ट डिटेक्शन लाइट भी दी गई है, जो अंधेरे में धूल और ऑब्स्टेकल्स डिटेक्ट करने में मदद करती है।

क्लीनिंग के लिए DJI Romo 2 सीरीज में रडार-अडेप्टिव रोबोटिक आर्म दिया गया है, जो 123 डिग्री तक मूव कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह डिजाइन पुराने मॉडल्स के मुकाबले दीवारों और कोनों के पास 4.5cm ज्यादा एरिया कवर कर सकता है। रोबोट में 36000Pa सक्शन सिस्टम दिया गया है, जो कारपेट्स पर इंटेलिजेंट बूस्ट मोड के साथ काम करता है। इसके अलावा इसमें 8.5cm डुअल-लेयर ऑब्स्टेकल क्लाइंबिंग सपोर्ट और एंटी-टेंगल ब्रश स्ट्रक्चर भी मिलता है।

Advertisement

मेंटेनेंस और ऑटोमेशन फीचर्स की बात करें तो डॉकिंग स्टेशन में हाई-टेंप्रेचर सेल्फ-क्लीनिंग, एंटीबैक्टीरियल सिस्टम, डॉट-एयर ड्राइंग, UV सैनिटाइजेशन और ऑटोमैटिक सीवेज क्लीनिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रोबोट्स में वॉयस कंट्रोल, रिमोट वीडियो कम्युनिकेशन, DJI Home ऐप में डर्ट हीटमैप्स और 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.