DJI Flip कॉम्पैक्ट ड्रोन लॉन्च, LiDAR सेंसर के साथ 4K 100fps रिकॉर्डिंग का सपोर्ट

लोकप्रिय ड्रोन निर्माता DJI ने हाल ही में एक नया और यूनिक प्रोडक्ट DJI Flip पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जनवरी 2025 17:29 IST
ख़ास बातें
  • DJI ने हाल ही में एक नया और यूनिक प्रोडक्ट DJI Flip पेश किया है।
  • DJI Flip की शुरुआती कीमत 439 अमेरिकी डॉलर (लगभग 37,924 रुपये) है।
  • DJI Flip ड्रोन 4K 100fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है।

DJI Flip में LiDAR सेंसर है।

Photo Credit: DJI

लोकप्रिय ड्रोन निर्माता DJI ने हाल ही में एक नया और यूनिक प्रोडक्ट DJI Flip पेश किया है। यह फोल्डेबल डिजाइन के साथ कॉम्पैक्ट और लाइट बनाया गया है। मिनी फॉर्म फैक्टर के बावजूद इसमें अभी भी एक बड़ा सेंसर है और 4K 100fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग प्रदान करता है। यहां हम आपको DJI Flip के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


DJI Flip Price


कीमत की बात करें तो DJI Flip की शुरुआती कीमत 439 अमेरिकी डॉलर (लगभग 37,924 रुपये) है। हालांकि RC 2 स्क्रीन कंट्रोलर और फ्लाई मोर किट बडल्स के साथ कीमत बढ़ जाती है।


DJI Flip Features


DJI Flip में बॉडी के साथ लाइट डिजाइन दिया गया है जिसे बेहतर पोर्टेबिलिटी के लिए फोल्ड किया जा सकता है। ऑफिशियल घोषणा के अनुसार, Flip में DJI Neo जैसा सिंपल डिजाइन और इसे DJI Mini के साथ जोड़ा गया है। इसलिए यह नया ड्रोन यूजर्स और अनुभवहीन के साथ-साथ अनुभवी ड्रोन यूजर्स के लिए भी बेहतर ऑप्शन है। नए कॉम्पैक्ट ड्रोन में एक बड़ा सेंसर है जो 4K 100fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है।

इस वीडियो को 3 एक्सिस वाले गिम्बल के जरिए स्टेबल किया गया है। डीजेआई फ्लिप में एक LiDAR सिस्टम भी है जो दिक्कत का पता लगाने के लिए Air 3S जैसे फीचर है। क्वाड प्रोपेलर सिस्टम सभी तरफ से कवर और प्रोटेक्टेड है। इसलिए यूजर्स को एक्सिडेंट से किसी को चोट लगने या प्रोपेलर के टूटने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। DJI Flip की बॉडी हल्की 249 ग्राम है इसलिए यूजर्स को अधिकतर देशों में परमिट की जरूरत नहीं होगी।

Neo की तरह यह 6 शूटिंग मोड प्रदान करता है और ऑटोमैटिक तौर पर टेक ऑफ भी कर सकता है। फ्लाइट मोड के दौरान DJI Flip LiDAR सेंसर का उपयोग करते हुए रुकावट से बचते हुए 4K 60fps रिकॉर्डिंग तक हाई क्वालिटी वाले वीडियो कैप्चर करता है। अन्य फीचर्स में 1/1.3-इंच सेंसर है। इसमें 3110mAh बैटरी दी गई है। यह 26 MPH स्पीड और गॉगल्स N3 और मोशन 3 कंट्रोलर्स के लिए सपोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  2. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  3. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  4. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  5. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
  6. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  7. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  8. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  9. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
  10. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.