Dell XPS 14, XPS 16 लैपटॉप 32GB RAM के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Dell ने आज भारतीय बाजार में अपने नए लैपटॉप Dell XPS 14 और XPS 16 लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2026 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Dell XPS 14 (DA14260) में 14 इंच की इन्फिनिटी एज डिस्प्ले मिलती है।
  • Dell XPS 14 (DA14260) में 8 मेगापिक्सल का वेबकैम है।
  • Dell XPS 14 (DA14260) में 32GB तक LPDDR5x RAM है।

Dell XPS 14 (DA14260) में 14 इंच की इन्फिनिटी एज डिस्प्ले है।

Photo Credit: Dell

Dell ने आज भारतीय बाजार में अपने नए लैपटॉप Dell XPS 14 और XPS 16 लॉन्च कर दिए हैं। दोनों लैपटॉप इंटेल कोर अल्ट्रा 3 सीरीज प्रोसेसर से लैस हैं, जिनमें इंटेल कोर अल्ट्रा X7 358H तक कॉन्फिगरेशन उपलब्ध हैं। इनमें 12 Xe कोर के साथ इंटेल आर्क इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स शामिल हैं और ये 32GB तक LPDDR5X मेमोरी को सपोर्ट करते हैं। यहां हम आपको Dell XPS 14 और XPS 16  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Dell XPS 14, XPS 16 Price

Dell XPS 14 की शुरुआती कीमत 2,05,990 रुपये और XPS 16 की शुरुआती कीमत 2,78,550 रुपये है। ऑफर की बात करें तो HDFC, SBI, ICICI और अन्य बैंक कार्ड्स से भुगतान पर 10% कैशबैक (15,000 रुपये तक) मिल सकता है। इसके अलावा 9 और 12 महीने के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प है। महज 999 रुपये में 1 साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन है। इसके अलावा 2,999 में 1 साल की वारंटी एक्सटेंशन भी है। 999 में डेल इकोलूप बैकपैक या 1,999 में JBL ट्यून 770NC हेडफोन पा सकते हैं। Dell XPS 14, XPS 16 भारत में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, डेल एक्सक्लूसिव स्टोर्स और रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Dell XPS 14 Specifications

Dell XPS 14 (DA14260) में 14 इंच की इन्फिनिटी एज डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 2K LCD पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 2.8K OLED टच डिस्प्ले का विकल्प मिलता है। हाई-एंड मॉडल डॉल्बी विजन कंटेंट का सपोर्ट करता है। इस लैपटॉप में इंटेल कोर अल्ट्रा 7 355 और इंटेल कोर अल्ट्रा X7 358H चिपसेट का ऑप्शन मिलता है। यह विंडोज 11 होम पर काम करता है। इसमें 32GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज दी गई है। डेल XPS 14 में इंटीग्रेटेड या ऑप्शनल इंटेल आर्क ग्राफिक्स है।

XPS 14 में विंडोज हेलो और HDR सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल का वेबकैम है। इसमें वेव्स मैक्सऑडियो और डॉल्बी एटमॉस से लैस क्वाड स्पीकर हैं। ये स्पीकर 10W का ऑडियो आउटपुट देते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3 थंडरबोल्ट 4 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक ऑडियो जैक, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6.0 शामिल हैं। इस लैपटॉप में 70Wh की बैटरी दी गई है जो कि 100W एडाप्टर से फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें बैकलिट कीबोर्ड और हैप्टिक ग्लास टचपैड है।

Advertisement

Dell XPS 16 Specifications

Dell XPS 16 (DA16260) में 16 इंच की 3.2K OLED InfinityEdge टच डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 20Hz से 120Hz के बीच है। डिस्प्ले डॉल्बी विजन का सपोर्ट करती है और यह 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट प्रदान करता है। इस लैपटॉप में Intel Core Ultra X7 358H प्रोसेसर दिया गया है। यह Windows 11 Home के साथ आता है। इसमें 32GB LPDDR5x RAM और 1TB PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज दी गई है। इस लैपटॉप में इंटीग्रेटेड या ऑप्शनल Intel Arc ग्राफिक्स कार्ड मिलता है।

XPS 16 में विंडोज हेल्लो और HDR सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल का HDR वेबकैम दिया गया है। अन्य फीचर्स में ड्यूल एरे माइक्रोफोन और वेव्स मैक्सऑडियो, मैक्सवॉइस और डॉल्बी एटमॉस से लैस क्वाड स्पीकर शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3 थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6.0 शामिल हैं। एक्सपीएस 16 में 70Whr की बैटरी मिलती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस मॉडल में बैकलिट कीबोर्ड, हैप्टिक ग्लास टचपैड और एम्बिएंट लाइट सेंसर भी हैं।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.