Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!

Cult ने भारत में नई Kinetic Massage Gun लॉन्च की है। इसमें 3,800 RPM BLDC मोटर, 5 लेवल की इंटेंसिटी, 4 मसाज हेड और 5 घंटे तक की बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 सितंबर 2026 06:08 IST
ख़ास बातें
  • Cult Kinetic Massage Gun भारत में ₹4,999 में लॉन्च
  • 3,800 RPM BLDC मोटर और 5 लेवल की इंटेंसिटी
  • चार मसाज हेड और 5 घंटे तक की बैटरी

Photo Credit: Cult

फिटनेस ब्रांड Cult ने भारत में नया Kinetic Massage Gun लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया डिवाइस खासतौर पर वर्कआउट के बाद मांसपेशियों की रिकवरी और शरीर में होने वाली थकान को कम करने के लिए पेश किया गया है। इसमें 3,800 RPM की BLDC मोटर दी गई है, जबकि अलग-अलग हिस्सों की मालिश के लिए चार सिलिकॉन हेड मिलते हैं। डिवाइस में 135 डिग्री का एंगल वाला हैंडल दिया गया है, जिसे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान बेहतर पकड़ और संतुलन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें पांच लेवल की इंटेंसिटी चुनने के लिए राउंड डायल भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज होने पर 5 घंटे तक चल सकता है।

Cult Kinetic Massage Gun में 3,800 RPM की BLDC मोटर दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह तेज स्पीड से वाइब्रेशन पैदा करके मांसपेशियों की डीप मसाज में मदद करती है और वर्कआउट के बाद रिकवरी के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। इसे खासतौर पर प्लेयर्स, फिटनेस पसंद करने वाले लोगों और नियमित कसरत करने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

Advertisement

इस मसाज गन में हैंडल पर गोल डायल दिया गया है। इसके जरिए यूजर पांच अलग-अलग लेवल पर मसाज की इंटेंसिटी सेट कर सकते हैं। डायल के साथ एक LED भी दी गई है, जो चुने गए लेवल के हिसाब से बदलती है।

Cult Kinetic Massage Gun के साथ चार सिलिकॉन मसाज हेड मिलते हैं। इनमें राउंड, शॉर्ट टेपर्ड, फ्लैट और U-शेप  हेड शामिल है। इन्हें शरीर के अलग-अलग हिस्सों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, इनका इस्तेमाल गर्दन, कंधे, पीठ, हाथ और पैरों की मसाज के लिए किया जा सकता है।

यह एक वायरलेस मसाज गन है और कंपनी का दावा है कि एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर यह 5 घंटे तक चल सकती है। इसमें 135 डिग्री का एंगल वाला हैंडल भी दिया गया है, जिसे वजन का बेहतर बैलेंस बनाए रखने और शरीर के मुश्किल हिस्सों तक आसानी से पहुंचने के लिए डिजाइन किया गया है।

Advertisement

Cult Kinetic Massage Gun की भारत में कीमत ₹4,999 रखी गई है और इसे कंपनी की ऑनलाइन वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह ब्लैक, टाइटेनियम और ब्लू रंगों में उपलब्ध है। हालांकि, Cult की वेबसाइट पर फिलहाल इसकी कीमत ₹3,999 दिखाई जा रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.