वीडियो कॉल करवाने वाली कंपनी Zoom ने झटके में निकाले 1300 कर्मचारी

कोरोना महामारी के बाद Google, Amazon, Microsoft जैसी टेक फर्मों ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 फरवरी 2023 13:46 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने 1300 कर्मचारियों को कंपनी से कम करने का ऐलान किया है।
  • अमेरिका क्षेत्र के कर्मचारियों को ईमेल के जरिए इसके बारे में सूचना भेजी।
  • कोरोना महामारी के बाद टेक फर्मों ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी।

Zoom के चीफ एग्जिक्यूटिव एरिक युआन ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए छंटनी की घोषणा की है।

कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी फर्म Zoom भी अब उन कंपनियों में शामिल हो गई है जिन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में भारी संख्या में कर्माचारियों की छंटनी की घोषणा की है। जूम ने अपने वर्कफोर्स को 15% घटाने का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में कर्माचारियों को ईमेल द्वारा सूचना भेजे जाने की बात भी सामने आई है। छंटनी करने वाली फर्मों में अब Google, Amazon, Microsoft, PayPal के साथ Zoom का नाम भी जुड़ गया है। 

Zoom के चीफ एग्जिक्यूटिव एरिक युआन ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए घोषणा की है कि कंपनी अपने वर्कफोर्स में से कर्मचारियों की संख्या को कम करने जा रही है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने 1300 कर्मचारियों को कंपनी से कम करने का ऐलान किया है जो इसके वर्कफोर्स का 15% है। रोचक बात ये भी है कि कंपनी ने अमेरिका क्षेत्र के कर्मचारियों को ईमेल के जरिए इसके बारे में सूचना भेजी। जबकि अमेरिका के अलावा अन्य क्षेत्रों के कर्मचारियों के लिए लोकल रिक्वायरमेंट के आधार पर फैसला लिया जाएगा। 

सीईओ युआन ने कहा, "अगर आप अमेरिका में रहने वाले कर्मचारी हैं तो आपको अगले 30 मिनट में जूम ईमेल और पर्सनल इनबॉक्स में इसके संबंध में एक मैसेज प्राप्त होगा।" कंपनी ने साथ ही ये भी बताया कि फुल टाइम जूम एम्प्लॉयीज को 16 हफ्ते तक का सैलरी कवरेज, हेल्थ कवरेज, परफॉर्मेंस बेसिस पर 2023 वित्त वर्ष का बोनस भी दिया जाएगा। 

कोरोना महामारी के बाद Google, Amazon, Microsoft जैसी टेक फर्मों ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। इस लिस्ट में लेटेस्ट नाम जूम का जुड़ा है। हाल ही में कम्प्यूटर डिवाइसेज बनाने वाली कंपनी Dell ने भी 6.5 हजार कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। कोरोना महामारी के दौरान बड़ी संख्या में कंपनियों के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम पर शिफ्ट हुए। जिसके बाद टेक्नोलॉजी डिवाइसेज की डिमांड बढ़ी और कंपनियों ने अतिरिक्त कर्मचारियों की हायरिंग की। अब जब कोरोना महामारी देशों में से खत्म हो चुकी है, इसलिए टेक प्रोडक्ट्स की डिमांड भी घटी है जिसके चलते कंपनियों पर कर्मचारियों का बोझ बढ़ गया है। और ये भी एक बड़ी वजह है कि अब इन कर्मचारियों को कंपनियों से कम किया जा रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.