boAt की डैशकैम मार्केट में एंट्री! GPS, ADAS सपोर्ट के साथ लॉन्च किए 3 मॉडल, कीमत Rs 2,499 से शुरू

boAt ने भारत में HIVE Dashcam E1, M1 और F1 लॉन्च की है, जिसमें GPS, ADAS और लूप रिकॉर्डिंग मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 फरवरी 2026 18:35 IST
ख़ास बातें
  • boAt HIVE Dashcam सीरीज में तीन मॉडल भारत में लॉन्च
  • टॉप वेरिएंट में 4K डुअल कैमरा और ADAS फीचर्स
  • HIVE Dashcam की कीमत 2499 रुपये से शुरू

boAt ने भारत में नई HIVE Dashcam सीरीज लॉन्च की

Photo Credit: boAt

boAt ने भारत में अपने इन कार एक्सेसरीज पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करते हुए नई HIVE Dashcam सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में HIVE Dashcam E1, HIVE Dashcam M1 और HIVE Dashcam F1 शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, यह नई डैशकैम लाइनअप अलग अलग ड्राइविंग जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश की गई है, जिसमें रोजाना की ड्राइव रिकॉर्डिंग से लेकर GPS ट्रैकिंग, ADAS फीचर्स और डुअल कैमरा मॉनिटरिंग जैसे ऑप्शन्स मिलते हैं। तीनों डैशकैम में लूप रिकॉर्डिंग, इमरजेंसी फुटेज लॉक और HiveCam ऐप सपोर्ट दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो HIVE Dashcam E1 की कीमत 2,499 रुपये रखी गई है और यह Space Black कलर में उपलब्ध है। HIVE Dashcam M1 को 4,499 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि HIVE Dashcam F1 की कीमत 9,990 रुपये तय की गई है। यह नई HIVE Dashcam सीरीज Amazon और boAt की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।

HIVE Dashcam E1 एंट्री लेवल मॉडल है, जिसमें 1296p Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह डैशकैम लो लाइट कंडीशन में बेहतर क्लैरिटी देने के लिए ऑप्टिमाइज्ड है और 126 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ मल्टी लेन कवरेज को सपोर्ट करता है। इसमें लूप रिकॉर्डिंग और एडजस्टेबल G सेंसर दिया गया है, जो अचानक ब्रेक या टक्कर की स्थिति में जरूरी फुटेज को ऑटोमैटिकली लॉक कर देता है। यह मॉडल 256GB तक के माइक्रोSD कार्ड को सपोर्ट करता है और बिल्ट इन Wi Fi के जरिए HiveCam ऐप से कनेक्ट होकर वीडियो एक्सेस और सेटिंग कंट्रोल की सुविधा देता है।

HIVE Dashcam M1 मिड रेंज ऑप्शन के तौर पर पेश किया गया है। इसमें 2K Quad HD रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है और 4MP सेंसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस मॉडल में बिल्ट इन GPS मौजूद है, जो वीडियो के साथ रूट, स्पीड और लोकेशन डेटा रिकॉर्ड करता है। इसमें 0.96 इंच का स्टेटस डिस्प्ले, वॉइस कमांड सपोर्ट और 3 एक्सिस G सेंसर मिलता है। यह डैशकैम 512GB तक के माइक्रोSD कार्ड को सपोर्ट करता है और सुपर कैपेसिटर पावर सिस्टम के साथ आता है, जिससे अलग अलग तापमान में स्टेबल परफॉर्मेंस का दावा किया गया है।

HIVE Dashcam F1 इस सीरीज का टॉप एंड मॉडल है, जिसमें डुअल चैनल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें फ्रंट कैमरा 4K रिजॉल्यूशन में रिकॉर्डिंग करता है, जबकि रियर कैमरा Full HD वीडियो कैप्चर करता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Sony STARVIS IMX335 सेंसर दिया गया है, जो लो लाइट और नाइट ड्राइविंग कंडीशन में बेहतर विजिबिलिटी देने में मदद करता है। इस मॉडल में AI बेस्ड ADAS फीचर्स जैसे लेन डिपार्चर वार्निंग, फॉरवर्ड कोलिजन अलर्ट और फ्रंट व्हीकल मूवमेंट डिटेक्शन शामिल किए गए हैं। इसके अलावा इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले, वॉइस कमांड सपोर्ट, बिल्ट इन GPS और Wi Fi 6 कनेक्टिविटी दी गई है।

Advertisement

कंपनी के मुताबिक, HIVE Dashcam सीरीज को -20 डिग्री से 70 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। तीनों मॉडल्स में पार्किंग सर्विलांस का सपोर्ट भी मिलता है, हालांकि इसके लिए अलग से हार्डवायरिंग किट की जरूरत होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.