590 km रेंज वाली BMW i4 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, भारत में जल्द देगी दस्तक

BMW i4 इलेक्ट्रिक कार में 530 hp जनरेट करने वाला पावरट्रेन मौजूद है, जिसकी बदौलत कार 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 3.9 सेकंड में पकड़ सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 फरवरी 2022 17:07 IST
ख़ास बातें
  • BMW i4 इलेक्ट्रिक कार हुई 7.5 मिलियन येन की शुरुआती कीमत में लॉन्च
  • 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 3.9 सेकंड में पकड़ सकती है
  • 30 मिनट में 10 से 80% तक किया जा सकता है चार्ज

BMW i4 को जापान में कई मॉडल्स में पेश किया गया है

BMW ने जापान में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के रूप में BMW i4 को लॉन्च किया है। इस फोर-डोर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कूपे को तीन मॉडल्स में पेश किया गया है, जिनमें i4 eDrive40 Essence, eDrive40 Balance, और M50 Signature शामिल हैं। इस कार को कंपनी पिछले साल ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च कर चुकी है। BMW i4 इलेक्ट्रिक कार की मैक्सिमम फुल चार्ज रेंज 590 km है। कंपनी ने यह दावा भी किया है कि कार 0-100 kmph की स्पीड मात्र 3.9 सेकंड में पकड़ सकती है।

HT Auto की रिपोर्ट कहती है कि जापान में BMW i4 इलेक्ट्रिक कार की कीमत 7.5 मिलियन येन (लगभग 48.72 लाख रुपये) से 10.8 मिलियन येन (70.47 लाख रुपये) के बीच है। BMW का कहना है कि देश में i4 इलेक्ट्रिक कार अगले महीने से उपलब्ध होगी।
Advertisement

रिपोर्ट यह भी कहती है कि जापान में हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों की सेल्स में बढ़ोतरी देखी गई है। भले ही देश वर्तमान में अमेरिका, चीन और यूरोप जैसे बड़े ईवी मार्केट से पीछे है, लेकिन इसने 2021 में ईवी सेल्स में 60% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की थी। 2020 में देश में कुल 3,238 ईवी यूनिट्स बेची गई थी, लेकिन 2021 में ये आंकड़ा 8,610 यूनिट्स पर पहुंच गया था।

जैसा कि हमने बताया, BMW i4 सिंगल चार्ज में 590 किलोमीटर रेंज निकालने का दावा करती है। कार का बैटरी पैक फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। चार्जिंग स्टेशन पर कार को 150kW DC क्विक चार्ज के जरिए 30 मिनट में 10 से 80% चार्ज किया जा सकता है, जिसकी बदौलत कंपनी के दावे अनुसार, कार 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। वहीं, घर में BMW के वॉल बॉक्स के जरिए चार्ज करने पर BMW i4 का बैटरी पैक 6.4kW AC नॉर्मल चार्ज के जरिए 15 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा।
Advertisement

इस इलेक्ट्रिक कार में 530 hp जनरेट करने वाला पावरट्रेन मौजूद है, जिसकी बदौलत कार 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 3.9 सेकंड में पकड़ सकती है।
Advertisement

नई i4 इलेक्ट्रिक कार में 14.9-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले और 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। कार के मालिक इसे अनलॉक और स्टार्ट करने के लिए चाबी की जगह स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कनेक्टिविटी और वॉइस-रिकग्निशन फीचर भी मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  2. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  5. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  6. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  7. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  8. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  9. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  10. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.