ECG से लेकर विसरल फैट तक, ये स्मार्ट गैजेट्स दिखाएंगे फुल बॉडी डेटा!

भारत में ज्यादातर लोग रेगुलर हेल्थ चेकअप टालते रहते हैं। ऐसे में Withings Body Scan, InBody Dial H40, Omron HBF 375, Tanita और Cult Smart Scale Pro जैसे स्मार्ट गैजेट्स घर बैठे बॉडी कंपोजिशन और कई जरूरी हेल्थ पैरामीटर्स ट्रैक करने का ऑप्शन देते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 फरवरी 2026 20:01 IST
ख़ास बातें
  • 40 से ज्यादा बायोमार्कर्स ट्रैक करने वाले स्मार्ट स्केल
  • ECG, विसरल फैट और मसल मास की घर पर जांच
  • मल्टी यूजर सपोर्ट और ऐप सिंक फीचर उपलब्ध

Withings के Body Scan को कंपनी का सबसे एडवांस्ड स्मार्ट स्केल बताया जाता है

Photo Credit: Withings

भारत में ज्यादातर लोग रेगुलर हेल्थ चेकअप को टालते रहते हैं और टेस्ट तब कराते हैं जब डॉक्टर सलाह दे दें। अलग अलग स्टडीज के मुताबिक करीब 75 प्रतिशत लोग बिना बीमार हुए डायग्नोस्टिक टेस्ट नहीं कराते, जबकि 10 में से 7 पुरुष नियमित हेल्थ चेकअप को नजरअंदाज करते हैं। व्यस्त लाइफस्टाइल, “मैं ठीक हूं” वाली सोच और रिपोर्ट का डर इसकी बड़ी वजहें बताई जाती हैं। हालांकि डॉक्टर समय समय पर जांच की सलाह देते हैं, लेकिन अब कुछ ऐसे स्मार्ट गैजेट्स आ चुके हैं जो घर बैठे बेसिक हेल्थ पैरामीटर्स ट्रैक करने में मदद करते हैं। यहां ऐसे ही पांच डिवाइस की जानकारी दे रहे हैं।

BODY SCAN by Withings

सबसे पहले बात Withings के Body Scan की। Withings के Body Scan को कंपनी का सबसे एडवांस्ड स्मार्ट स्केल बताया जाता है। कंपनी के मुताबिक यह 40 से ज्यादा क्लिनिकली वैलिडेटेड बायोमार्कर्स को मापने और ट्रैक करने में सक्षम है। इसमें सेगमेंटल बॉडी कंपोजिशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो शरीर के अलग अलग हिस्सों में फैट और मसल डिस्ट्रीब्यूशन को अलग से मापती है, ताकि इंबैलेंस को ज्यादा सटीक तरीके से समझा जा सके। यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी बताया गया है जो फिटनेस या मसल गेन पर फोकस कर रहे हैं। कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को ध्यान में रखते हुए इसमें 6 लीड ECG, Pulse Wave Velocity और स्टैंडिंग हार्ट रेट जैसे पैरामीटर्स शामिल हैं। कंपनी के अनुसार हर बार वजन लेने के साथ यह हार्ट से जुड़े डेटा भी रिकॉर्ड करता है। इसके अलावा न्यूरोलॉजिस्ट्स के साथ मिलकर डेवलप की गई नर्व हेल्थ मॉनिटरिंग सुविधा भी दी गई है, जो पेरिफेरल ऑटोनोमिक न्यूरोपैथी के संकेत पहचानने में मदद करने का दावा करती है। 

Advertisement

Body Scan में Electrodermal Activity Score भी मिलता है। इसके अलावा डिवाइस सेगमेंटल बॉडी कंपोजिशन, वास्कुलर एज, स्टैंडिंग हार्ट रेट और नर्व हेल्थ स्कोर जैसी कई मेट्रिक्स दिखाता है। एक बार चार्ज करने पर बैटरी लाइफ करीब एक साल तक बताई गई है। WiFi कनेक्टिविटी के जरिए यह iOS और Android ऐप के साथ सिंक होता है।

InBody Dial H40

InBody Dial H40 एक होम यूज बॉडी कंपोजिशन एनालाइजर है जो DSM BIA टेक्नोलॉजी पर काम करता है। कंपनी के अनुसार इसमें 8 पॉइंट इलेक्ट्रोड सिस्टम दिया गया है, जो हाथ, पैर और ट्रंक के लिए अलग सेगमेंटल रीडिंग देता है। यह वजन, बॉडी फैट प्रतिशत, स्केलेटल मसल मास, विसरल फैट, BMR और BMI समेत कई पैरामीटर्स मापता है। रिजल्ट 2.25 इंच LCD स्क्रीन पर दिखते हैं और डिटेल डेटा मोबाइल ऐप में Bluetooth या WiFi से सिंक हो जाता है। यह 10 से 150 किलो तक वजन माप सकता है।

Advertisement

Omron HBF 375

Omron HBF 375 बॉडी कंपोजिशन मॉनिटर भी फैमिली यूज के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें 8 सेंसर और 4 पॉइंट सेंसिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे ज्यादा सटीक माप का दावा किया गया है। यह वजन के साथ साथ विसरल फैट, स्केलेटल मसल, सबक्यूटेनियस फैट, BMI और रेस्टिंग मेटाबोलिज्म जैसी जानकारी देता है। इसमें 4 यूजर प्रोफाइल मेमोरी मिलती है, जिससे अलग अलग लोग अपना डेटा सेव कर सकते हैं।

Tanita Segmental Body Composition Scale

Tanita की सेगमेंटल बॉडी कंपोजिशन स्केल 10 अलग पैरामीटर्स को एनालाइज करती है। कंपनी के अनुसार इसमें Athlete Mode और Guest Mode भी मिलता है। यह हाथ, पैर और टॉर्सो की अलग रीडिंग देता है और स्टेप ऑन रिकग्निशन फीचर से यूजर को ऑटोमैटिक पहचान लेता है। इसमें बॉडी फैट प्रतिशत, मसल मास, बोन मास, BMR, BMI और मेटाबोलिक एज जैसी मेट्रिक्स मिलती हैं। डिवाइस 150 किलो तक वजन सपोर्ट करता है और 5 यूजर मेमोरी दी गई है।

Advertisement

Cult Smart Scale Pro

आखिर में Cult Smart Scale Pro आता है, जिसे कंपनी के मुताबिक US FDA अप्रूव्ड बताया गया है। इसमें 8 प्रिसिजन इलेक्ट्रोड दिए गए हैं और cult Connect ऐप से कनेक्ट होकर 50 से ज्यादा हेल्थ पैरामीटर्स ट्रैक करने का दावा किया गया है। इनमें BMI, विसरल फैट, लीन बॉडी मास, मसल मास, बोन मास और BMR शामिल हैं। ऐप 10 यूजर्स तक सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार यह स्केल हाई प्रिसिजन रीडिंग देता है और 1 साल की वारंटी के साथ आता है।

Advertisement

Note: ध्यान रहे कि ये सभी गैजेट्स हेल्थ मॉनिटरिंग में मदद कर सकते हैं, लेकिन किसी भी मेडिकल कंडीशन के लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी होती है। नियमित चेकअप और प्रोफेशनल कंसल्टेशन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  2. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  3. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  5. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  6. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  7. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  8. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  9. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  10. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.